Flexnest ने लॉन्च किया स्मार्ट ट्रेडमिल, इन-बिल्ट स्पीकर के साथ मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी है
Flexnest के इस ट्रेडमिल की स्पीड 15 km/hr है। Flexnest Flextread को 39,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। Flexnest Flextread को अमेजन, फ्लिपकार्ट और टाटा क्लिक जैसे स्टोर से 0% EMI पर खरीदा जा सकता है।

विस्तार
Flexnest ने भारतीय बाजार में स्मार्ट ट्रेडमिल पेश किया है। Flexnest का नया ट्रेडमिल Flextread 2 इन-बिल्ट स्पीकर के साथ आता है। Flexnest से इस ट्रेडमिल के साथ एप का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से 500+ ट्रेनर की गाइडेंस मिलेगी। इसके अलावा 50+ वर्चुअल वॉक भी मिलेगा। Flexnest के इस ट्रेडमिल में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी है जिससे आप किसी गैजेट को चार्ज कर सकते हैं।
Flexnest के इस ट्रेडमिल की स्पीड 15 km/hr है। Flexnest Flextread को 39,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। Flexnest Flextread को अमेजन, फ्लिपकार्ट और टाटा क्लिक जैसे स्टोर से 0% EMI पर खरीदा जा सकता है।
Flexnest Flextread के टॉप फीचर्स की बात करें तो इसमें एक स्क्रीन भी है जिसमें लाइव क्लासेज चलती हैं। यह स्क्रीन आप एप से कनेक्ट कर सकते हैं। इस ट्रेडमिल में इन-बिल्ट स्पीकर मिलता है तो आप एक्सरसाइज के दौरान स्पीकर पर अपनी फेवरेट म्यूजिक भी सुन सकते हैं। इसके साथ मिलने वाली स्क्रीन पर दुनियाभर की शानदार लोकेशन दिखती है। इसमें एक बोतल होल्डर भी है।
नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर फ्लेक्सनेस्ट के सह-संस्थापक रौनक सिंह आनंद ने कहा, "ट्रेडमिल भारत में सबसे लोकप्रिय फिटनेस उपकरणों में से एक रहा है, और हमें भारतीय बाजार के लिए लाइव क्लासेस के साथ भारत का पहला स्मार्ट ब्लूटूथ-इनेबल ट्रेड पेश करते हुए खुशी हो रही है। फ्लेक्सनेस्ट की ट्रेडमिल फिटनेस उपकरण को स्मार्ट और कनेक्टेड बनाने और इस सेगमेंट को श्रेणी निर्माता के रूप में अग्रणी बनाने की दिशा में एक और कदम है। जैसे-जैसे उपभोक्ता स्मार्ट उपकरणों जैसे स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन आदि की ओर बढ़ते हैं, स्मार्ट फिटनेस उपकरण बाजार का भविष्य है।