दीवानगी: 52 लाख रुपये में हुई पहले iPhone की नीलामी, इसमें है सिर्फ 2 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Feb 2023 11:21 AM IST
सार

LCG ऑक्शन के मुताबिक पहली जेनरेशन का iPhone 63,356.40 डॉलरी यानी करीब 52 लाख रुपये में नीलाम हुआ है। पहले आईफोन की नीलामी 2023 Winter Premier Auction में हुई है। यह नीलामी 2/2/2023 से 2/19/2023 के बीच चली है।

विज्ञापन
first generation iPhone sells for over Rs 50 lakh at auction
iPhone 2007 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आईफोन की दीवानगी कभी संदेह करने वाली नहीं होती है। पिछले साल अक्तूबर में पहले iPhone की पहले नीलामी 32 लाख रुपये में हुई थी। पहला iPhone 2007 में लॉन्च हुआ था और इसे एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने लॉन्च किया था। अब 14 साल बाद पहले आईफोन की नीलामी 52 लाख रुपये में हुई है। आइए जानते हैं कि पहले iPhone की खासियत और 52 लाख रुपये में पहला iPhone खरीदने वाले के बारे में...

    LCG ऑक्शन के मुताबिक पहली जेनरेशन का iPhone 63,356.40 डॉलरी यानी करीब 52 लाख रुपये में नीलाम हुआ है। पहले आईफोन की नीलामी 2023 Winter Premier Auction में हुई है। यह नीलामी 2/2/2023 से 2/19/2023 के बीच चली है।

    विज्ञापन

    14 साल पुराने आईफोन के मालिक करेन ग्रीन हैं। करेन ग्रीन अमेरिका के न्यूजर्सी में कॉस्मेटिक टैटू आर्टिस्ट हैं। फोन तोहफे में मिला था। नीलामी के दौरान कहा गया, 'हम पहले आईफोन के सीलबंद को अच्छी स्थिति में पेश करने कर रहे हैं। हमारी पेशकश फोन के मूल मालिक करेन ग्रीन द्वारा भेजी गई थी।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस आईफोन के साथ Verizon का सिम है, लेकिन अब इसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि नीलामी के दौरान आईफोन के वास्तविक मालिक करेन ग्रीन मौजूद नहीं थे, हालांकि करेन ने कहा है कि वे इन पैसे का इस्तेमाल अपने टैटू स्टूडियो में करेंगे।

    एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने 9 जनवरी 2007 को पहला आईफोन लॉन्च किया था जिसमें टच का सपोर्ट था और कैमरा भी था। iPhone 2007 में वेब-ब्राउजिंग की भी सुविधा थी। पहले आईफोन में 3.5 इंच की डिस्प्ले है और इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस आईफोन में टच आईडी वाला होम बटन भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें