कॉलिंग फीचर के साथ Fire-Boltt Tornado स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत पांच हजार से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 May 2022 03:21 PM IST
सार

Fire-Boltt Tornado की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। Fire-Boltt Tornado में 1.72 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 320x380 पिक्सल है।

विज्ञापन
Fire Boltt Tornado smartwatch launched in India with calling feature
Fire-Boltt Tornado - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने कॉलिंग फीचर के साथ अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Tornado लॉन्च की है। वॉच का नाम भी Tornado Calling रखा गया है। Fire-Boltt Tornado की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। Fire-Boltt Tornado में 1.72 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 320x380 पिक्सल है।

    Fire-Boltt Tornado में क्विक डायलपैड के अलावा कॉल हिस्ट्री और सिंक कॉन्टेक्ट जैसे फीचर्स भी हैं। Fire-Boltt Tornado को नेमली ब्लैक, ग्रे, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर में खरीदा जा सकेगा। इस वॉच में 30 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा इसमें हेल्थ फीचर्स के तौर पर SPO2 मॉनिटर, हार्ट रेट ट्रैकर, ब्रिदिंग, फीमेल हेल्थ केयर और ड्रिंक वाटर का रिमाइंडर है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP67 की रेटिंग मिली है यानी यह वॉच पानी में आधे घंटे रहने के बाद भी खराब नहीं होगी। इसमें आप फोन के म्यूजिक को भी सिंक कर सकते हैं। इसकी बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही Fire-Boltt ने अपनी स्मार्टवॉट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ninja2Plus और Fire-Boltt Hurricane को लॉन्च किए हैं। इनमें से Fire-Boltt Ninja 2 Plus निंजा सीरीज की नई वॉच है, जबकि Fire-Boltt Hurricane फैशन के दीवानों के लिए पेश की गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें