Fire Boltt Supernova स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, Apple Watch Ultra जैसी है डिजाइन
Fire Boltt Supernova में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर है। कंपनी ने कॉलिंग के लिए स्मूथ कनेक्टिविटी का दावा किया है। कॉलिंग के लिए इसमें डायलपैड भी है जिसमें आप कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं।

विस्तार
घरेलू कंपनी Fire Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire Boltt Supernova को लॉन्च कर दिया है। Fire Boltt Supernova की डिजाइन काफी हद तक एपल वॉच अल्ट्रा जैसी है। ऐसे में आप कम कीमत में एपल वॉच अल्ट्रा का मजा ले सकते हैं। Fire Boltt Supernova के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है और इसके अलावा सभी तरह के हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं।
Fire Boltt Supernova की स्पेसिफिकेशन
Fire Boltt Supernova में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 368x448 पिक्सल है और ब्राइटनेस 500 निट्स है। Fire Boltt Supernova के साथ 123 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। Fire Boltt Supernova के साथ हेल्थ फीचर्स के तौर पर ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 मॉनिटरिंग के अलावा 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग की सुविधा है। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग भी है।
Fire Boltt Supernova में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर है। कंपनी ने कॉलिंग के लिए स्मूथ कनेक्टिविटी का दावा किया है। कॉलिंग के लिए इसमें डायलपैड भी है जिसमें आप कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं।
वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Fire Boltt Supernova को IP67 की रेटिंग मिली है और इसे आईफोन के अलावा एंड्रॉयड फोन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Fire Boltt Supernova की बैटरी को लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Fire Boltt Supernova से आप फोन के कैमरे, म्यूजिक आदि को भी कंट्रोल कर सकेंगे। Fire Boltt Supernova की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसे येल्लो, ऑरेंज, ब्लू, ब्लैक, लाइट गोल्ड और गोल्ड कलर में फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
- 17 जनवरी से होगी Tecno Phantom X2 Pro की प्री-बुकिंग, फ्री में 12 महीने के लिए मिलेगी अमेजन प्राइम की मेंबरशिप
- Realme के इस सस्ते स्मार्टफोन की पहली सेल आज, इसमें है 50 मेगापिक्सल का कैमरा
- जरूरी खबर: बैंक में पैसे निकालने के लिए होगा फेस आईडी का इस्तेमाल, आंखों को भी स्कैन किया जाएगा
- 999 रुपये से कम में खरीदें ये शानदार TWS, 40 घंटे चलेगी बैटरी