कॉलिंग फीचर के साथ Fire-Boltt की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Jun 2022 10:31 AM IST
सार

Fire-Boltt Ring Pro में 25 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है। इसकी बैटरी को लेकर 28 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Fire Boltt Ring Pro Smartwatch launched in India With Bluetooth Calling
Fire-Boltt Ring Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी किसी कॉलिंग फीचर वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो Fire-Boltt ने आपके लिए Fire-Boltt Ring Pro को लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Ring Pro के साथ 1.75 इंच की फुल टच डिस्प्ले दी गई है और सबसे खास बात यह कि इसमें कॉलिंग फीचर भी है। Fire-Boltt Ring Pro में 25 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है। इसकी बैटरी को लेकर 28 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है।

    Fire-Boltt Ring Pro की कीमत

    Fire-Boltt Ring Pro की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 16 जून से अमेजन से शुरू हो रही है। Fire-Boltt Ring Pro को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे, रेड और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Fire-Boltt Ring Pro की स्पेसिफिकेशन

    Fire-Boltt Ring Pro में 1.75 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x385 पिक्सल है। इसमें डुअल मोड ब्लूटूथ है और कॉलिंग के लिए माइक के साथ स्पीकर भी दिया गया है। इसमें एक बटन है जिसकी मदद से नेविगेशन का इस्तेमाल होगा। इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के साथ-साथ स्लीप ट्रैकिंग और ब्रिदिंग के लिए भी फीचर्स दिए गए हैं। यह वॉच पिन लॉक सिस्टम के साथ भी आती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Fire-Boltt Ring Pro के साथ 25 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं जिनमें वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग आदि शामिल हैं। इस वॉच पर सभी तरह के नोटिफिकेशन मिलेंगे। Fire-Boltt Ring Pro को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे Da Fit एप से पेयर करना होगा। बैटरी को लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें