Fire Boltt Ring Plus स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेगी सबसे बड़ी डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Nov 2022 02:03 PM IST
सार

Fire-Boltt Ring Plus के साथ पुल मेटल बॉडी मिलती है और इसे पांच स्ट्रैप कलर, ब्लैक, ब्लू बिंज, रेड और व्हाइट में खरीदा जा सकेगा। Fire-Boltt Ring Plus के साथ AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।

Fire-Boltt Ring Plus smartwatch launched in India with calling feature
Fire-Boltt Ring Plus - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ring Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Ring Plus के साथ 1.91 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसे लेकर दावा है कि यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली वॉच है। Fire-Boltt Ring Plus के साथ स्क्वॉयर डायल दिया गया है।

    Fire-Boltt Ring Plus के साथ 1.91 इंच की एचडी फुल टच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240*280 पिक्सल है। इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। Fire-Boltt Ring Plus की कीमत 2,499 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन के अलावा Fire-Boltt की साइट से हो रही है।

    Fire-Boltt Ring Plus के साथ पुल मेटल बॉडी मिलती है और इसे पांच स्ट्रैप कलर, ब्लैक, ब्लू बिंज, रेड और व्हाइट में खरीदा जा सकेगा। Fire-Boltt Ring Plus के साथ AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।

    Fire-Boltt Ring Plus में क्विक एक्सेस फीचर भी मिलती है जिसकी मदद से आप डायलपैड, कॉल हिस्ट्री, सिंक कॉन्टेक्ट आदि को तुरंत एक्सेस कर सकते हैं। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें SPO2 सेंसर मिलता है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग भी है। Fire-Boltt Ring Plus के साथ कॉलिंग फीचर है और इसके लिए इसमें माइक्रोफोन और इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है। इस वॉच से आप फोन के कैमरे को भी ऑपरेट कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें