ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Fire-Boltt Ring 3 स्मार्टवॉच लॉन्च, इसमें 1.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Jul 2022 10:21 AM IST
विज्ञापन
Fire Boltt Ring 3 Smartwatch With Bluetooth Calling Support Launched in India
Fire-Boltt Ring 3 - फोटो : amarujala

    Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ring 3 को लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Ring 3 को लेकर दावा है कि कॉलिंग फीचर और 1.8 इंच की डिस्प्ले के साथ भारतीय बाजार की यह पहली स्मार्टवॉच है। Fire-Boltt Ring 3 के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। Fire-Boltt Ring 3 को छह कलर में पेश किया गया है। इसमें इन बिल्ट गेम भी है।

    Fire-Boltt Ring 3 की कीमत

    Fire-Boltt Ring 3 को 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। फायरबोल्ट की इस वॉच को ब्लैक, ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री तीन जुलाई से कंपनी की वेबसाइट और अमेजन से होगी।

    विज्ञापन

    Fire-Boltt Ring 3 की स्पेसिफिकेशन

    Fire-Boltt Ring 3 में 1.8 इंच की डिस्प्ले है और साइड में एक बटन दिया गया है जिसका इस्तेमाल नेविगेशन के लिए हो सकेगा। इसमें कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर भी दिया गया है। आप इस वॉच से ही किसी को फोन कर सकते हैं और किसी का फोन रिसीव भी कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच के साथ एआई वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Fire-Boltt Ring 3 के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें रियल टाइम हार्ट रेट ट्रैकिंग की भी सुविधा है। यह वॉच आपके सोने के पैटर्न को भी ट्रैक करती है। इससे आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। Fire-Boltt Ring 3 के साथ 118 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें Floopy, Battleship, 2048 और Hamster जैसे इन बिल्ट गेम भी हैं। Fire-Boltt Ring 3 को वाटर रेसिस्टेट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें