Fire-Boltt Ring 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, पानी से भी नहीं होगी खराब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Apr 2022 01:29 PM IST
सार

Fire-Boltt Ring 2 को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। Fire-Boltt की इस वॉच को ब्लैक, ब्लू, पिंक और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

Fire Boltt Ring 2 Smartwatch launched in India With 7 Day Battery Life
Fire-Boltt Ring 2 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Fire-Boltt Ring 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। Fire-Boltt Ring 2 के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसके अलावा वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP67 की रेटिंग मिली है यानी अचानक से पानी में भीग जाने पर भी यह खराब नहीं होग। Fire-Boltt Ring 2 कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी है। इसमें कॉन्टेक्ट को सेव करने के लिए अलग से स्टोरेज भी दी गई है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत...

    Fire-Boltt Ring 2 की कीमत

    Fire-Boltt Ring 2 को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। Fire-Boltt की इस वॉच को ब्लैक, ब्लू, पिंक और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Fire-Boltt Ring 2 की स्पेसिफिकेशन

    Fire-Boltt Ring 2 में 1.69 इंच की HD टच डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए Fire-Boltt Ring 2 को IP67 की रेटिंग मिली है। इस वॉच की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Fire-Boltt Ring 2 के साथ क्विक डायल पैड भी मिलेगा। इस वॉच में SpO2 के अलावा ब्लड प्रेशर मॉनिटर और हार्ट रेट ट्रैकिंग भी है।

    इसमें अलार्म, स्टॉपवॉच, वेदर अपडेट और पानी पीने का रिमाइंडर भी है। इसके साथ 200 वॉच फेसेज मिलेंगे। इस वॉच पर फोन में मौजूद Instagram, Facebook, WhatsApp, YouTube जैसे सभी एप्स के नोटिफिकेशन मिलेंगे।