Fire Boltt Ninja 2 Launched: इनबिल्ट गेम के साथ Fire-Boltt Ninja 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Jan 2022 01:36 AM IST
सार

Fire-Boltt Ninja 2 को भारतीय बाजार में 1,899 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है। Fire-Boltt Ninja 2 को ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
fire boltt ninja 2 smartwatch launched in india with inbuilt game check features specification price  latest gadgets news in hindi
फायर बोल्ट निंजा 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Fire-Boltt Ninja 2 स्मार्टवॉच भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। Fire-Boltt Ninja 2 को टच-स्क्रीन और ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) मॉनिटर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इस वॉच में इनबिल्ट गेम है। Fire-Boltt Ninja 2 में 30 स्पोर्ट्स मोड हैं। इसकी बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा इसकी बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 25 दिनों का है।

    Fire-Boltt Ninja 2 की कीमत

    Fire-Boltt Ninja 2 को भारतीय बाजार में 1,899 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है। Fire-Boltt Ninja 2 को ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Fire-Boltt Ninja 2 की स्पेसिफिकेशन

    Fire-Boltt Ninja 2 में आयताकार डायल है। इसमें 1.3 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। Fire-Boltt के साथ साइड में नेविगेशन के लिए बटन दिए गए हैं। इसे Da Fit एप के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Fire-Boltt Ninja 2 में 30 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें साइकलिंग, वॉकिंग, हाइकिंग, बैंडमिंटन, रनिंग आदि शामिल हैं। इसके साथ SpO2 मॉनिटर भी दिया गया है। साथ ही इस वॉच में आपको रिमाइंडर, स्टॉपवॉच, स्मार्ट नोटिफिकेशन और वेदर अपडेट भी मिलेंगे।

    Fire-Boltt Ninja 2 में हार्ट रेट ट्रैकर के अलावा स्लीप ट्रैकर और स्टेप काउंटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वॉच से आप फोन पर प्ले होने वाली म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकते हैं। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें 2048 और Young Bird जैसे गेम इन-बिल्ट मिलेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें