Fire-Boltt ने लॉन्च की दो सस्ती स्मार्टवॉच, कीमत दो हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 May 2022 12:44 PM IST
सार

Fire-Boltt ने अपनी स्मार्टवॉट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ninja2Plus और Fire-Boltt Hurricane को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Fire Boltt Ninja 2 Plus and Fire Boltt Hurricane launched in India launched in India
Fire-Boltt smartwatch - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Fire-Boltt ने अपनी स्मार्टवॉट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ninja2Plus और Fire-Boltt Hurricane को लॉन्च किया है। इनमें से Fire-Boltt Ninja 2 Plus निंजा सीरीज की नई वॉच है, जबकि Fire-Boltt Hurricane फैशन के दीवानों के लिए पेश की गई है।

    Fire-Boltt Hurricane की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Fire-Boltt Hurricane के साथ 1.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 240*240 पिक्सल है। Fire-Boltt Hurricane वॉच के साथ ब्लड ऑक्सीजन सेंसर SPO2 के साथ हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर के साथ महिला हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है। Fire-Boltt Hurricane के साथ वाटरप्रूफ के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इस वॉच के साथ 30 इन-बिल्ट स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं।

    विज्ञापन

    Fire-Boltt Hurricane की बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच के साथ क्लाउड आधारित 200 वॉच फेसेज मिलेंगी। Fire-Boltt Hurricane को ब्लैक, पिंक और ग्रे कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस वॉच की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।.

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Fire-Boltt Ninja2Plus की स्पेसिफिकेशन

    Ninja 2 Plus में हुरीकेन के मुकाबले 1.69 इंच की बड़ी HD कलर LCD डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 240*280 पिक्सल है। इस वॉच की बैटरी का बैकअप 8 दिनों का है, जबकि स्टैंडबाय टाइम 30 दिनों का है। इस वॉच में भी 12 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वॉच में भी SpO2 सेंसर है और वाटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इस वॉच से आप फोन का कैमरा भी कंट्रोल कर सकेंगे। को 1,999 रुपये की कीमत पर मिंत्रा से खरीदा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें