Fire-Boltt EPIC Review: पहली बार स्मार्टवॉच खरीद रहे हैं तो इससे शुरुआत कर सकते हैं
Fire-Boltt EPIC एक ट्रेंडी डिजाइन वाली स्मार्टवॉच है। Fire-Boltt EPIC में रेक्टेंगुलर स्टाइल की डिजाइन है। स्ट्रैप सिलिकॉन के हैं और बकल मेटल का है। राइट में एक बटन है जिसका इस्तेमाल पावर और नेविगेशन के लिए हो सकता है। नीचे की ओर सभी तरह के सेंसर और चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक पिन है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने कुछ दिन पहले ही Fire-Boltt EPIC को भारत में लॉन्च किया है। Fire-Boltt EPIC की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और इसके साथ 1.69 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है जिसके साथ टच का भी सपोर्ट है। Fire-Boltt EPIC स्मार्टवॉच के साथ 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसके अलावा Fire-Boltt EPIC को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है। Fire-Boltt EPIC को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका फुल रिव्यू जानते हैं...
Fire-Boltt EPIC Review: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- 1.69 इंच IPS LCDवॉटर प्रूफ के लिए रेटिंग- IP68बैटरी लाइफ- 7 दिनों तककॉलिंग- नहींस्ट्रैप क्वॉलिटी- सिलिकॉनवजन- 23 ग्रामब्लूटूथ वर्जन- v5.0जीपीएस- नहींहेल्थ फीचर्स- हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरकीमत- 1,499 रुपये
Fire-Boltt EPIC Review: डिजाइन

Fire-Boltt EPIC की डिजाइन मार्केट से अलग नहीं है। Fire-Boltt EPIC एक ट्रेंडी डिजाइन वाली स्मार्टवॉच है। Fire-Boltt EPIC में रेक्टेंगुलर स्टाइल की डिजाइन है। स्ट्रैप सिलिकॉन के हैं और बकल मेटल का है। राइट में एक बटन है जिसका इस्तेमाल पावर और नेविगेशन के लिए हो सकता है। नीचे की ओर सभी तरह के सेंसर और चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक पिन है। बॉडी प्लास्टिक की है और फ्रेम मेटल का है। बिल्ड क्वॉलिटी भी अच्छी है। Fire-Boltt EPIC को ब्लैक, ब्लू, ब्लैक गोल्ड, ग्रीन, ग्रे और पिंक कलर में उपलब्ध है।

Fire-Boltt EPIC Review: डिस्प्ले
Fire-Boltt EPIC में 1.69 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले का कलर बढ़िया है और ब्राइटनेस भी ठीक-ठाक है। Fire-Boltt EPIC का टच अच्छा है। डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास भी है। इसमें पांच इनबिल्ट वॉच फेसेज मिलती हैं और 100 से अधिक क्लाउड फेस मिलती हैं जिन्हें आप एप से डाउनलोड कर सकते हैं।

Fire-Boltt EPIC Review: परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात की जाए तो इसमें हेल्थ फीचर्स कई सारे दिए गए हैं जिनमें ब्लड प्रेशर मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर शामिल हैं। स्टेप काउंटर का रिजल्ट बढ़िया है और ब्लड ऑक्सीजन रिपोर्ट भी काफी हद तक सटीक है। ब्लड प्रेशर मॉनिटर की रिपोर्ट की सटीकता हमने किसी मेडिकल के साथ चेक नहीं की है। इसके अलावा इसमें रिमाइंडर भी मिलता है।

Fire-Boltt EPIC पर कॉलिंग का नोटिफिकेशन तो आता है लेकिन आप कॉल रिसीव नहीं कर सकते। वैसे भी इस कीमत की रेंज में कॉलिंग की उम्मीद करना उचित नहीं है। Fire-Boltt EPIC को आप DaFit एप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

फायरबोल्ट की इस स्मार्टवॉच के साथ आप अपने फोन का कैमरा कंट्रोल कर सकते हैं और म्यूजिक को भी प्ले-पॉज कर सकते हैं। इस वॉच में दो इन बिल्ट गेम भी मिलते हैं, हालांकि स्मार्टवॉच में गेम खेलना निजी तौर पर मुझे पसंद नहीं।
