Fire-Boltt Dynamite और Ninja Calling Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Fire-Boltt Dynamite और Ninja Calling Pro स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती हैं। इन वॉच में हेल्थ फीचर्स के साथ मल्टिपल स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है।

विस्तार
भारतीय स्मार्टवॉच निर्माता Fire-Boltt ने एक साथ अपनी दो नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Dynamite और Ninja Calling Pro को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती हैं। इन वॉच को 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इन वॉच में हेल्थ फीचर्स के साथ मल्टिपल स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है।
Fire-Boltt Dynamite को 3,999 रुपये की कीमत और Ninja Calling Pro को 1,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इन वॉच को अनेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Fire Boltt Dynamite में 1.81 इंच के एचडी डिस्प्ले मिलती है, जो (240x286 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। वॉच के साथ 100 से अधिक क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेस और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है। साथ ही वॉच में कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, सेडेंटरी रिमाइंडर और वॉटर रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वॉच में डायल पैड और कॉल लॉग का फीचर्स भी मिलता है। वॉच की बैटरी की बात करें तो इसमें 240mAh की बैटरी मिलती है, जो 8 दिन के बैटरी बैकअप के साथ आती है। वॉच के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि वॉच को 10 मिनट चार्ज करने पर पूरा दिन चलाया जा सकता है।