कम कीमत में एमोलेड डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुई ये स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलेगा
Fire-Boltt Apollo 2 में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और SpO2 मॉनिटर जैसे स्मार्ट हेल्थ सेंसर मिलते हैं। वॉच में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और कई क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेस मिलते हैं।

विस्तार
स्मार्टवॉच ब्रांड Fire-Boltt ने अपनी नई वॉच Fire-Boltt Apollo 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच को 1.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ (466x466 पिक्सल रिजॉल्यूशन) का सपोर्ट है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और SpO2 मॉनिटर जैसे स्मार्ट हेल्थ सेंसर मिलते हैं। वॉच में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और कई क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेस मिलते हैं। वॉच के साथ सात दिन का बैटरी बैकअप और 20 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम मिलता है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
वॉच को भारत में ब्लैक, डार्क ग्रे, ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है और यह आधिकारिक फायर-बोल्ट वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
फायर-बोल्ट की अपोलो 2 स्मार्टवॉच में 1.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (466x466 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और राउंड डायल का सपोर्ट है। इसके साथ मेटालिक बॉडी और सिलिकॉन स्ट्रेप मिलता है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स सीधे वॉच से फोन कॉल कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। स्मार्टवॉच Google Assistant और Siri जैसे AI वॉयस असिस्टेंट के साथ भी आती है।
- 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले 5 फोन, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करने के 5 तरीके, फोन नंबर भी सेव करें
- सस्ते में स्मार्ट टीवी खरीदने का शानदार मौका, 15 हजार रु. में 40 इंच TV
- Future Is AI: जो बाइडन ने पीएम मोदी को गिफ्ट की AI लिखी टी-शर्ट, क्या हैं इसके मायने, कहां खड़े हैं दोनों देश?