Fire-Boltt ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला गेमिंग TWS, 899 रुपये में खरीदने का है मौका
Fire-Boltt Fire Pods Ninja 601 में अलग से गेमिंग मोड दिया गया है। इसके अलावा अल्ट्रा लो लैटेंसी मोड है जो कि 40ms है। कंपनी ने Fire-Boltt Fire Pods Ninja 601 के साथ बेस्ट गेमिंग एक्सपेरियंस का दावा किया है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने अपना पहला गेमिंग ईयरबड्स (TWS) पेश किया है। Fire-Boltt Fire Pods Ninja 601 में अलग से गेमिंग मोड दिया गया है। इसके अलावा अल्ट्रा लो लैटेंसी मोड है जो कि 40ms है। कंपनी ने Fire-Boltt Fire Pods Ninja 601 के साथ बेस्ट गेमिंग एक्सपेरियंस का दावा किया है। Fire-Boltt Fire Pods Ninja 601 के साथ लाइट भी दी गई हैं ताकि गेमर्स का आनंद दोगुना हो जाए।
Fire-Boltt Fire Pods Ninja 601 को 899 रुपये की लॉन्चिंग कीमत पर लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। Fire Pods Ninja 601 में 10mm का फुल रेंज ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर शानदार बास और बेहतर ऑडियो एक्सपेरियंस दावा है। इसमें SUPER SyncTM टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने कहा है कि ईयरबड्स को कान में लगाते ही ये फोन से कनेक्ट हो जाएंगे।
Fire-Boltt Fire Pods Ninja 601 में अलग से ANC और ENC मोड दिए गए हैं। इस ईयरबड्स के बैकग्राउंड न्वाइज को भी आप खत्म कर सकते हैं और बेहतर कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। Fire-Boltt Fire Pods Ninja 601 की बैटरी को लेकर कंपनी ने चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे के बैकअप का दावा किया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है।
बड्स के साथ Boltt Play एप का भी सपोर्ट है और एप के जरिए ही आप Jio Saavn और Spotify के अलावा Zee5 के शोज देख सकते हैं और रिवॉर्ड प्वाइंट कमा सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। गेमिंग मोड में 6 घंटे का बैकअप मिलेगा।
- Samvaad TV समेत छह यूट्यूब चैनल पर बैन, नामी एंकर की तस्वीरों के साथ दिखा रहे थे फर्जी खबरें
- Samsung Galaxy S23 series की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, एक फरवरी को होने वाली है लॉन्चिंग
- Windows 7 और 8.1 हुआ बंद, अब माइक्रोसॉफ्ट नहीं देगा कोई भी अपडेट
- Samsung Galaxy F04 की भारत में पहली सेल आज, कीमत 8,000 रुपये से भी कम