Fire-Boltt 360 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, दमदार फीचर्स से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 May 2021 02:13 PM IST
सार

फायर-बोल्ट ने लोकप्रिय एक्टर विक्की कौशल को अपना ब्रांड एम्बेसडर भी घोषित किया।

विज्ञापन
Fire Boltt 360 smartwatch launched in India at Rs 3499 with spo2 support
Fire Boltt 360 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत के प्रमुख ऑडियो और वियरेबल ब्रांड फायर-बोल्ट ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच फायर-बोल्ट 360 (Fire-Boltt 360) को लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर फायर-बोल्ट ने लोकप्रिय एक्टर विक्की कौशल को अपना ब्रांड एम्बेसडर भी घोषित किया। फायर-बोल्ट 360 में एक रोटेटिंग मैन्यू और 2,000 से अधिक इन-बिल्ट गेम्स हैं और इसे मात्र 3,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    फायर-बोल्ट 360 में SPO2 मॉनीटर लगा है जो रियल टाइम में ब्लड ऑक्सीजन लेवल की जानकारी देता है। इसके अलावा इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनीटर और ब्लड प्रेशर ट्रैकर भी है। अनेक खूबियों और विशिष्टताओं से लैस, इस स्मार्टवॉच में मेडिटेटिव ब्रीदिंग फीचर भी जोड़ा गया है जो यूजर्स को श्वसन व्यायाम करने के लिए प्रेरित करेगा जो कि तनाव मुक्ति तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। हृदय संबंधी मेट्रिक्स के अलावा, स्मार्टवॉच में रोटेटिंग यूआई इंटरफेस भी है जिसकी मदद से मोड्स, फोल्डर्स और एप्स के बीच आसानी से टॉगल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर फायर-बोल्ट के सह-संस्थापक आयूषी और अर्नव किशोर ने कहा, “हमने अपनी नवीनतम स्मार्टवॉच के प्रमोशन के लिए विक्की कौशल को इसलिए चुना क्योंकि वे प्रेरक और आकर्षक शख्सियत हैं जिससे हर युवा भारतीय अलग-अलग स्तर पर जुड़ाव महसूस करता है। वे हमारे ब्रांड के एनर्जी और एक्शन संबंधी मूल्यों को दर्शाते हैं और उनसे जुड़ाव का अपनी तरह की अनूठी स्मार्टवॉच 360 के लॉन्च से बेहतर मौका नहीं हो सकता था।''

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फायर-बोल्ट 360 में हाइ डेफिनेशन लार्ज स्क्रीन, टिकाऊ मेटल बॉडी है और यह क्लासिक, एलीगेंट तथा स्पोर्टी है। स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी लगी है जो पूरी तरह चार्ज होने पर कम-से-कम 8 दिनों तक चलती है। बैटरी का स्टैंडबाय समय 20 दिनों का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें