डेनमार्क की कंपनी EPOS की भारत में हुई एंट्री, एक साथ लॉन्च किए पांच ऑडियो प्रोडक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Dec 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
EPOS makes its India debut set to unleash the Power of Audio for the modern Indian workforce
EPOS audio series - फोटो : Amar Ujala

    हाई-एंड ऑडियो सॉल्यूशंस और टेक्नॉलॉजी में अग्रणी डेनमार्क की कंपनी ईपोस (EPOS) ने आज भारत में दस्तक दे दी है। डेमांट ग्रुप का EPOS दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में काम करता है। EPOS को ऑडियो और साउंड टेक्नोलॉजी में 115 सालों का अनुभव है।

    अपने इस अनुभव के साथ EPOS ने भारतीय बाजार में एक साथ पांच ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनमें एडैप्ट 300 सीरीज, एडैप्ट 400 सीरीज, एडैप्ट 500 सीरीज, एडैप्ट 600 सीरीज और एक्सपैंड 30टी शामिल हैं। ईपोस की एडैप्ट रेंज और एक्सपैंड 30टी प्रोफेशनल्स के लिए है। इसके साथ शानदार साउंड क्वालिटी और बैकग्राउंड न्वॉइज कैंसिलेशन मिलता है।

    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर वाइस प्रेसिडेंट, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस एपीएसी, ईपोस ने कहा, ‘हम भारत में अपने लॉन्च के लिए बहुत उत्साहित हैं और अपने भारतीय बिजनेस पार्टनर्स को बेहतर ऑडियो समाधान प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभाने के लिए आशान्वित हैं। हमारी बेहतरीन साउंड और इनोवेशन की विरासत और मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ हमें विश्वास है कि हम विभिन्न बिजनेस वर्टिकल्स में काम करने वाले आधुनिक कार्यबल को गुणवत्तायुक्त ऑडियो की शक्ति प्रदान करेंगे।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी द्वारा लॉन्च की गईं सीरीज में से ADAPT 300 वायरलेस हेडफोन की सीरीज है, जबकि ADAPT 400 एक वायरलेस नेकबैंड है। वहीं ADAPT 500 और ADAPT 600 भी एक हेडफोन की सीरीज है, जबकि Expand 30T एक ब्लूटूथ स्पीकर है। कंपनी ने किसी भी प्रोडक्ट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें