घरेलू कंपनी Elista ने लॉन्च किया 60W का साउंडबार, 55% डिस्काउंट के साथ खरीदने का है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Oct 2022 04:00 PM IST
सार

Elista का यह पहला साउंडबार है। Elista MusiBar ELS Bar 6000 को खासतौर पर स्मार्ट टीवी और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया है। Elista ने अपने इस नए साउंडबार के साथ हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया है।

विज्ञापन
Elista MusiBar ELS Bar 6000 launched in India know specifications
Elista MusiBar ELS Bar 6000 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Elista ने भारतीय बाजार में अपने नए साउंडबार Elista MusiBar ELS Bar 6000 को लॉन्च किया है। Elista का यह पहला साउंडबार है। Elista MusiBar ELS Bar 6000 को खासतौर पर स्मार्ट टीवी और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया है।

    Elista ने अपने इस नए साउंडबार के साथ हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया है। Elista MusiBar ELS Bar 6000 डिजिटल एंप्लिफायर से लैस है और इसका साउंड आउटपुट 60W है। इलिस्ता का यह साउंडबार प्रीमियम शाइनी डिजाइन के साथ आता है।

    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए Elista MusiBar ELS Bar 6000 में ब्लूटूथ, AUX, Coaxial और USB जैसे विकल्प दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें HDMI ARC भी है। इसमें 7 सेगमेंट LED डिस्प्ले भी है जो म्यूजिक-वॉल्यूम आदि के बारे में जानकारी देती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Elista MusiBar ELS Bar 6000 रिमोट कंट्रोल के साथ आता है। बेहतर ग्रिपिंग के लिए इसमें नीचे की ओर रबड़ दिए गए हैं। Elista MusiBar ELS Bar 6000 की कीमत 8,999 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 55% डिस्काउंट के साथ 4,999 रुपये की कीमत पर खरीजा जा सकता है। इसकी बिक्री देशभर के 10,000 आउटलेट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें