Dyson V15 Detect Review: अच्छी बैटरी लाइफ के साथ डायसॉन का सबसे पावरफुल वैक्यूम क्लिनर

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Jul 2022 11:22 AM IST
सार

Dyson V15 Detect के साथ लंबी बैटरी और मजबूत मोटर दिया गया है। इसका संक्शन मोटर V12 के मुकाबले 1.5 गुना मजबूत है। इसके अलावा यह पहले वाले वर्जन के मुकाबले हल्का भी है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा यह डॉयसन का यह नया वैक्यूम क्लिनर..

विज्ञापन
Dyson V15 Detect vacuum cleaner reveiw in Hindi
Dyson V15 Detect Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वैक्यूम क्लिनर की प्रमुख कंपनी Dyson ने Dyson V15 Detect को लॉन्च कर दिया है जो कि एक कॉर्डलेस वैक्यूम क्लिनर है। Dyson V15 Detect कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल वैक्यूम क्लिनर है। इसकी डिजाइन काफी हद तक Dyson V12 जैसी है। इसे खासतौर पर पालतू जानवरों के बाद और हेवी धूल को साफ करने के लिए डिजाइन किया गया है। Dyson V15 Detect के साथ लंबी बैटरी और मजबूत मोटर दिया गया है। इसका संक्शन मोटर V12 के मुकाबले 1.5 गुना मजबूत है और यह पहले वाले वर्जन के मुकाबले हल्का भी है। बेहतर सफाई के लिए इसमें ग्रीन लेजर लाइट भी दी गई है। Dyson V15 Detect की कीमत 62,900 रुपये रखी गई है और इसे डायसॉन के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा यह डॉयसन का यह नया वैक्यूम क्लिनर..

    Dyson V15 Detect Review: स्पेसिफिकेशन

    Dyson V15 Detect Review
    Dyson V15 Detect Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सबसे पहले बात यह है कि यह एक कॉर्डलेस वैक्यूम क्लिनर है तो आप इसे चार्ज करके इस्तेमाल कर सकते है। इसमें 240 एयरवॉट का मोटर है। इसका रन टाइम 60 मिनट है यानी एक बार की चार्जिंग के बाद आप इसे 1 घंटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक एलसीडी डिस्प्ले भी है जो कि गंदगी और बैटरी लेवल के अलावा मोड के बारे में जानकारी देती है। इसके साथ 0.54 लिटर का बिन मिलता है। इसके साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। बॉक्स में एक चार्जर भी मिलता है।

    विज्ञापन
    Dyson V15 Detect Review: अच्छी बैटरी लाइफ के साथ डायसॉन का सबसे पावरफुल वैक्यूम क्लिनर

    बालों को साफ करने के लिए इसमें अलग से एक क्लिनर मिलता है। Dyson V15 Detect में Piezo सेंसर है जो कि गंदगी की साइज को डिटेक्ट करता है। यह सेंसर गंदगी वाले कण को एक सेकेंड में 15,000 बार गिनती करता है और फिर डिस्प्ले पर रिजल्ट देता है। किसी भी वैक्यूम क्लिनर के साथ सबसे बड़ी समस्या बालों को लेकर होती है। ये बाल क्लिनर ब्रश में बुरी तरह से फंसे जाते हैं लेकिन Dyson V15 Detect की डी-टैंगलिंग टेक्नोलॉजी के कारण बाल क्लिनर ब्रश में फंसते नहीं हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिजाइन की बात करें तो हमने पहले ही बताया है कि Dyson V15 की डिजाइन Dyson V12 जैसी है। इसमें भी बिन नीचे की ओर नहीं बल्कि मोटर के साथ पीछे की ओर मिलता है। पीछे की ओर एक एलसीडी पैनल भी मिलता है जिसके साथ एक बटन मिलता है। स्क्रीन गंदगी के टाईप के बारे में भी जानकारी देती है।

    Dyson V15 Detect Review: अच्छी बैटरी लाइफ के साथ डायसॉन का सबसे पावरफुल वैक्यूम क्लिनर

    बटन की मदद से आप Dyson V15 Detect के क्लिनिंग मोड को बदल सकते हैं और बैटरी लेवल देख सकते हैं। इसके साथ एक डॉकिंग स्टेशन मिलता है जिसे किसी दीवार में फिट करके उसमें आप वैक्यूम क्लिनर को टांग सकते हैं।

    Dyson V15 Detect Review: अच्छी बैटरी लाइफ के साथ डायसॉन का सबसे पावरफुल वैक्यूम क्लिनर

    सबसे अच्छी बात है कि सफाई करने वाली रोलिंग ब्रश बार को आप थोकर साफ कर सकते हैं। साथ एक डॉकिंग स्टेशन मिलता है जिसे किसी दीवार में फिट करके उसमें आप वैक्यूम क्लिनर को टांग सकते हैं। इसके साथ बालों की सफाई, कोने की सफाई आदि के लिए कई तरह के अटैचमेंट मिलते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें