DOOGEE S98 Pro: आ रहा है दुनिया का सबसे मजबूत स्मार्टफोन, आग-पानी से भी नहीं होगा खराब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 May 2022 11:02 AM IST
सार

लॉन्चिंग से पहले ही DOOGEE S98 Pro को डिजाइन के लिए अवार्ड भी मिल चुका है। फोन का रियर पैनल एलियन के सिर की तरह डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
DOOGEE S98 Pro Rugged Phone Launch date Specs and Price
DOOGEE S98 Pro - फोटो : DOOGEE

    विस्तार

    यदि आप भी किसी रग्ड स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो DOOGEE S98 Pro स्मार्टफोन आपके लिए अगले महीने आ रहा है। DOOGEE S98 Pro को 6 जून को लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री वर्ल्ड प्रीमियर डिस्काउंट के तहत 329 डॉलर यानी करीब 25,504 रुपये में होगी। फोन की कीमत 439 डॉलर यानी करीब 27,060 रुपये है। DOOGEE S98 Pro की डिजाइन एलियन से प्रेरित है। लॉन्चिंग से पहले ही DOOGEE S98 Pro को डिजाइन के लिए अवार्ड भी मिल चुका है। फोन का रियर पैनल एलियन के सिर की तरह डिजाइन किया गया है। फोन के साथ कंपनी एलियन से प्रेरित होकर एक कवर भी पेश करेगी।

    फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस LCD IPS डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन को IP68/69K की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसे MIL-STD-810G सर्टिफिकेट भी मिला है जो कि मिलिटी ग्रेड मजबूती के लिए है। ऐसे में इस फोन को किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, वर्चुअल टूल किट और एंड्रॉयड 12 मिलेगा।

    विज्ञापन

    DOOGEE S98 Pro के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का SONY IMX582 सेंसर है और एक अन्य लेंस 20 मेगापिक्सल का SONY IMX350 नाइट विजन सेंसर है। इस फोन का कैमरा नमी, बढ़े हुए तापमान, रुकावटों आदि का ठीक से पता लगा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें डुअल स्पेक्ट्रम फ्यूजन एल्गोरिदम का इस्तेमाल हुआ है जिसकी मदद से मेन कैमरा और थर्मल कैमरा की इमेज को मिलाकर एक फोटो बनाई जा सकेगी। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। DOOGEE S98 Pro में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W अल्ट्रा फास्ट टाईप-सी चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें