DOOGEE S96 GT: जमीन पर गिरने और पानी में डुबोने से भी नहीं होगा खराब, मिलते हैं इतने सारे फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 21 Oct 2022 12:04 PM IST
सार

DOOGEE S96 GT लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस के साथ आता है। फोन के साथ 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। साथ ही फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है।

DOOGEE S96 GT launched with MediaTek Helio G95 price features specifications
DOOGEE S96 GT - फोटो : DOOGEE

    विस्तार

    रग्ड स्मार्टफोन ब्रांड Doogee ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन DOOGEE S96 GT को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस के साथ आता है। फोन के साथ 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। साथ ही DOOGEE S96 GT में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है।

    बता दें कि फोन की फिलहाल भारत में पेश नहीं किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिंयट की कीमत 349 डॉलर यानी करीब 28,913 रुपये रखी गई है।

    ये भी पढ़ें: Instagram की बड़ी घोषणा, अब नहीं दिखाई देगा अपशब्द और ट्रोल वाला कंटेंट

    DOOGEE S96 GT के साथ 6.22 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी की LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन के साथ मिलिट्री ग्रेड की मजबूती दी गई है और फोन में वाटरप्रूफिंग के लिए IP68/69 K रेटिंग मिलती है। वहीं फोन को MIL-STD-810H का सेटिफिकेशन भी मिलता है।

    ये भी पढ़ें: Google Fined: गूगल पर 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की कार्रवाई