नाइट विजन कैमरा और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के लिए साथ लॉन्च हुआ यह फोन
Doogee S61 और Doogee S61 Pro इन दोनों फोन में क्या अलग है, इसे लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि फोन में 6 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

विस्तार
Doogee ने दो नए रग्ड स्मार्टफोन Doogee S61 और Doogee S61 Pro को लॉन्च कर दिया है। Doogee के इन दोनों फोन के साथ मिलिट्री ग्रेड की मजबूती दी गई है और दोनों फोन में वाटरप्रूफ हैं। Doogee के इन फोन में 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा दिया गया है जिसके साथ आठ IR और फ्लैश LED लाइट्स हैं। फोन में 6 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। दोनों फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Doogee S61, Doogee S61 Pro की स्पेसिफिकेशन
Doogee S61 और Doogee S61 Pro इन दोनों फोन में क्या अलग है, इसे लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि फोन में 6 इंच की HD+ डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक LPDDR4 रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
Doogee S61 सीरीज के फोन को एंड्रॉयड 12 और 5180mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। Doogee S61 और Doogee S61 Pro में डुअल रियर कैमरा है जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को मिलिट्री ग्रेड के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को वाटर रेसिस्टेंट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन के लिए IP68 और IP69K की रेटिंग मिली है।
बता दें कि पिछले महीने ही DOOGEE S98 Pro को कंपनी ने लॉन्च किया है। फोन की कीमत 439 डॉलर यानी करीब 27,060 रुपये है। DOOGEE S98 Pro की डिजाइन एलियन से प्रेरित है। लॉन्चिंग से पहले ही DOOGEE S98 Pro को डिजाइन के लिए अवार्ड भी मिल चुका है। फोन का रियर पैनल एलियन के सिर की तरह डिजाइन किया गया है। फोन के साथ कंपनी एलियन से प्रेरित होकर एक कवर भी पेश किया था।