शर्त लगा लो! ऐसा स्मार्टफोन आपने शायद ही देखा होगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 07 Apr 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Doogee launched truly bezel and notch free phone with a clever sliding
Doogee Mix 4

    पिछले साल तक स्मार्टफोन में डुअल कैमरे का ट्रेंड था, उसके बाद अब फोन में कम बेजल देने का चलन शुरू हुआ है। तमाम कंपनियां बेजललेस स्मार्टफोन पेश कर रही हैंष। वहीं अब उसे भी खत्म करके स्लाइड वाले फोन पर काम शुरू हो गया है।

    Doogee नाम की एक कंपनी ने एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जो अपने-आप में अनोखा है। अगर यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि डूगी ने वास्तव में बिना बेजल वाला स्मार्टफोन बाजार में उतारा है और इस फोन का नाम Mix 4 है।

    विज्ञापन

    इस फोन के फ्रंट कैमरे और सेंसर्स को स्लाइडर से छिपाया जा सकता है। दरअसल कंपनी ने इस फोन को स्लाइडर बना कर फ्रंट पैनल को पूरी तरह से डिस्प्ले बना दिया है। कैमरे को कंपनी ने स्लाइडर में दे दिया है। दूसरे शब्दों में कहें तो मिक्स4 फोन के स्लाइडर के जरिए आप कैमरे और सेंसर्स को छिपा सकते हैं। बता दें कि इस तरह के फोन 1990 के दशक में आते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें