Dizo Wireless Dash वायरलेस नेकबैंड भारत में लॉन्च, महज 1299 रुपये में खरीदने का है मौका
Dizo Wireless Dash की बिक्री क्लासिक ब्लैक, डायनेमिक ग्रीन और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
डीजो ने अपने नए वायरलेस नेकबैंड Dizo Wireless Dash को भारत में लॉन्च कर दिया है। Dizo Wireless Dash नेकबैंड को Realme Link एप से कनेक्ट करके सिंक किया जा सकेगा। Dizo Wireless Dash में 11.2mm का ड्राइवर है। इसके अलावा इसमें हेवी बास के लिए Bass Boost+ एल्गोरिद्म दिया गया है। नेकबैंड की बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।
Dizo Wireless Dash की कीमत
Dizo Wireless Dash की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इस नेकबैंड को 24 मई को फ्लिपकार्ट से 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Dizo Wireless Dash की बिक्री क्लासिक ब्लैक, डायनेमिक ग्रीन और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।
इसमें 11.2mm का ड्राइवर है जिसके साथ Bass Boost+ का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 260mAh की बैटरी है जिसे लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Dizo Wireless Dash में एक ब्लिंक चार्ज नाम का फीचर है जिसकी मदद से 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 10 घंटे का बैकअप मिलेगा यानी इसमें फास्ट चार्जिंग भी है।
Dizo Wireless Dash में कनेक्टिविटी के लिए v5.2 है। इसमें गेमिंग के लिए लो लैटेंसी मोड भी है। इसकी बॉडी स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन की है। इसकी डिजाइन Kevlar टेक्सचर वाली है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। दोनों बड्स में मैग्नेट दिए गए हैं जिसकी मदद से इस्तेमाल ना होने की स्थिति में ये दोनों आपस में चिपक जाते हैं। नेकबैंड में बटन भी दिए गए हैं। रियलमी लिंक से कनेक्ट करने के बाद कई सारे मोड्स भी मिलेंगे।