Dizo Wireless Active Review: क्या यह है हेवी BASS वाला सस्ता नेकबैंड?

विशाल मैथिल
Wed, 03 Aug 2022 01:53 PM IST
सार

DIZO Wireless Active तीन कलर ऑप्शन क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और इंडिगो ब्लू में मिलता है। इस नेकबैंड में 11.2mm ऑडियो ड्राइवर के साथ BASS बूस्ट प्लस फीचर्स भी दिया गया है।

विज्ञापन
dizo wireless active neckband review in hindi under rs 1500
DIZO Wireless Active Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    DIZO ने हाल ही में अपने नए नेकबैंड DIZO Wireless Active को भारत में लॉन्च किया है। DIZO Wireless Active को 1,499 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में पेश किया गया है। स्पेशल लॉन्च प्राइज पर इसे फ्लिपकार्ट से 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। DIZO Wireless Active तीन कलर ऑप्शन क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और इंडिगो ब्लू में मिलता है। इस नेकबैंड में 11.2mm ऑडियो ड्राइवर के साथ BASS बूस्ट प्लस फीचर्स मिलता है।

    कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 23 घंटे के बैकअप का दावा किया है, वहीं इस ईयरबड्स में 88ms का सुपर लो लिटेंसी मोड का भी दावा किया गया है। इस नेकबैंड को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। चलिए जानते हैं कि DIZO Wireless Active नेकबैंड के रिव्यू...

    विज्ञापन

    DIZO Wireless Active Review: डिजाइन

    DIZO Wireless Active Review
    DIZO Wireless Active Review - फोटो : अमर उजाला

    DIZO की तरफ से आने वाले इस बैंड को प्लास्टिक बिल्ड डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। नेकबैंड में तीन फिजिकल बटन और एक एलईडी लाइट भी दी गई है। नेकबैंड के वायर की क्वालिटी ठीक-ठाक है, जबकि इसकी प्लास्टिक बिल्ड क्वालिटी ड्यूरेबल नहीं लगती है। नेकबैंड दिखने में साधारण है, इसमें आपको प्रीमियम फील नहीं आने वाला और लंबे इस्तेमाल के दौरान इसके वायर जल्दी खराब हो सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    DIZO Wireless Active Review: परफॉर्मेंस

    DIZO Wireless Active Review
    DIZO Wireless Active Review - फोटो : अमर उजाला

    DIZO के इस नेकबैंड में 11.2mm ऑडियो ड्राइवर मिलते हैं, जो अच्छी BASS वाली साउंड देते हैं। नेकबैंड में बूस्ट प्लस फीचर्स भी दिया गया है, जो BASS को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है और Treble और BASS का ट्यून उतना अच्छा नहीं रहता। नेकबैंड 80 फीसदी तक वॉल्यूम पर अच्छा परफॉर्म करता है। नेकबैंड के साथ तीन फिजिकल बटन का सपोर्ट मिलता है, जो कि ठीक से काम करती हैं।

    Dizo Wireless Active Review: क्या यह है हेवी BASS वाला सस्ता नेकबैंड?

    इसके अलावा नेकबैंड में मेमोरी मेटल, मैग्नेटिक कनेक्शन कंट्रोल, डेडीकेटेड गेम मोड और Environmental नॉइस कैंसिलेशन (ENC) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो कि इसकी कीमत के हिसाब से ठीक-ठाक काम करते हैं। हालांकि मार्केट में इस प्राइज पर इससे अच्छी साउंड क्वालिटी और फीचर्स वाले नेकबैंड मौजूद हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें