Dizo Watch S: IP68 रेटिंग के साथ स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 2,000 रुपये से भी कम में खरीदने का है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Apr 2022 01:04 PM IST
सार

Dizo Watch S की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है, हालांकि पहली सेल में इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Dizo Watch S की बिक्री फ्लिपकार्ट से 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी।

Dizo Watch S Launched in India With a Rectangular Curved Display
Dizo Watch S - फोटो : amarujala

    विस्तार

    डीजो ने अपनी नई स्मार्टवॉच Dizo Watch S को भारत में लॉन्च कर दिया है। Dizo Watch S के साथ रेक्टेंगुलर डिजाइन दी गई है और बॉडी स्टाइल कर्व्ड है। Dizo Watch S के साथ 110 स्पोर्ट्स मोड्स हैं और साथ मे 24x7 हार्ट रेट ट्रैकिंग भी है। डीजो की इस वॉच के साथ स्लीप मॉनिटरिंग भी मिलता है। इस वॉच के साथ 150 वॉच फेसेज मिलेंगे। इसके साथ मेटल फ्रेम दिया गया है और इस वॉच को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    Dizo Watch S की कीमत

    Dizo Watch S की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है, हालांकि पहली सेल में इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Dizo Watch S की बिक्री फ्लिपकार्ट से 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी। Dizo Watch S को क्लासिक ब्लैक, गोल्डन पिंक और सिल्वर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Dizo Watch S की स्पेसिफिकेशन

    Dizo Watch S में 1.57 इंच की रेक्टेंगुलर (आयताकार) डिस्प्ले है जिसके साथ टच का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 550 निट्स है। Dizo Watch S के साथ साइकलिंग, योग, रनिंग, क्रिकेट जैसे 110 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। वॉच के साथ हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है।

    Dizo Watch S को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है, ऐसे में पानी या धूल का इस पर कोई असर नहीं होगा। वॉच में इनबिल्ट GPS नहीं है लेकिन एक्सरसाइज के दौरान यह वॉच फोन के जीपीएस का इस्तेमाल करती है। कनेक्टिविटी के लिए Dizo Watch S में ब्लूटूथ v5.0 है। इसमें 200mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। स्टैंडबाय टाइम को लेकर 20 दिनों का दावा किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें