बजट में एमोलेड डिस्प्ले वाली DIZO Watch R की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jan 2022 09:31 AM IST
सार

Dizo Watch R को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। डीजो के इस वॉच की कीमत 3,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे आप 3,499 रुपये में खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
DIZO Watch R first sale in India today via flipkart price and specifications
DIZO Watch R - फोटो : amarujala

    विस्तार

    DIZO ने हाल ही में DIZO Watch R को भारतीय बाजार में पेश किया है। DIZO Watch R में एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Dizo Buds Z Pro ईयरबड्स और Dizo Watch R को पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया गया है। आज यानी 11 जनवरी को Dizo Watch R की पहली सेल है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Dizo Watch R की कीमत

    Dizo Watch R को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। डीजो के इस वॉच की कीमत 3,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे आप 3,499 रुपये में खरीद सकेंगे।

    विज्ञापन

    Dizo Watch R की स्पेसिफिकेशन

    DIZO Watch R में 1.3 इंच की अल्ट्रा शार्प एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। वॉच 45mm राउंड डायल के साथ आती है जो कि मेटल फ्रेम में है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है जो कि एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ आता है। इसके साथ 150+ कस्टमाइजेबल वॉच फेसेज मिलती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको अलवेज ऑन डिस्प्ले भी मिलता है। राउंड स्क्रीन के साथ आने वाली Dizo Watch R कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है। इसके अलावा इसमे हार्ट रेट मॉनिटर सेंसर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है।

    इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ मैग्नेटिक चार्जिंग डॉक मिलेगा। इसे Dizo एप के साथ कनेक्ट किया जाएगा। Dizo Watch R का केस मेटल का है और इसमें दो बटन दिए गए हैं। वॉच को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें