Dizo Watch D Ultra Review: 'फुली वॉशेबल' और एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, क्या आपके लिए है पैसा वसूल?

विशाल मैथिल
Sun, 05 Feb 2023 04:03 PM IST
सार

DIZO Watch D Ultra में 1.78 इंच की डिस्प्ले और 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट है। DIZO Watch D Ultra को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। चलिए इसका रिव्यू देखते हैं।

विज्ञापन
Dizo Watch D Ultra Review in Hindi Check Price Features and Specifications in Hindi
DIZO Watch D Ultra - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रियलमी टेकलाइफ के पहले ब्रांड DIZO ने हाल ही में अपनी DIZO Watch D Ultra को भारत में लॉन्च किया है। इस वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग और एमोलेड डिस्प्ले के साथ फुली वॉशेबल रेटिंग मिलती है। वॉच की कीमत 3,299 रुपये है और यह क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और ऑशियन ब्लू कलर में उपलब्ध है। वॉच के साथ शानदार डिस्प्ले के साथ एल्यूमीनियम फ्रेम बिल्ड मिलता है। वॉच में 1.78 इंच की डिस्प्ले और 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट है। DIZO Watch D Ultra को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। चलिए ब्लूटूथ कॉलिंग और एमोलेड डिस्प्ले वाली इस स्मार्टवॉच का रिव्यू देखते हैं।

    डिजाइन के मामले में DIZO Watch D Ultra, Watch D pro की तरह ही लगता है। हालांकि, इस वॉच के साथ थोड़ी छोटी डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ कर्व्ड टेंपर्ड ग्लास और एल्यूमीनियम फ्रेम का सपोर्ट है। डिस्प्ले का साइज 1.78 इंच है और यह एमोलेड पैनल है। DIZO Watch D Ultra की डिजाइन प्रीमियम और मजबूत लगती है। वॉच के साथ राइट साइड में राउंड बटन मिलता है। यह बिल्कुल क्राउन बटन की तरह लगता है, लेकिन नेविगेशन का काम नहीं करता है।

    विज्ञापन
    Dizo Watch D Ultra Review: 'फुली वॉशेबल' और एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, क्या आपके लिए है पैसा वसूल?

    DIZO Watch D Ultra के साथ स्क्वायर शेप्ड डायल मिलता है, जिसमें डिस्प्ले के किनारे राउंड हैं। स्ट्रैप का बकल भी एल्यूमीनियम का है, जो ड्यूरेबल है। वॉच के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है, इसकी क्वालिटी भी अच्छी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो वॉच की बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन काफी प्रीमियम है। साथ ही डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में भी वॉच बढ़िया लगता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    DIZO Watch D Ultra के साथ 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है। डिस्प्ले 2.5 डी कर्व्ड है और इसके साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। हालांकि, प्रो मॉडल के साथ ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है। वॉच को धूप में इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होती है। वॉच की डिस्प्ले क्लियरटी, शार्पनेस और कलर्स भी काफी अच्छे हैं। वॉच के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग मिलती है। डिस्प्ले का टच रिस्पांस भी अच्छा है।

    Dizo Watch D Ultra Review: 'फुली वॉशेबल' और एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, क्या आपके लिए है पैसा वसूल?

    DIZO Watch D Ultra का स्क्रॉल काफी अच्छा है, इसमें हमें कोई लैग देखने नहीं मिलता है। वॉच फेसेस की बात करें तो इसके साथ 150 से अधिक वॉच फेसेस का सपोर्ट है। आप वॉच फेसेज को आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं। वॉच के साथ ऑटो ब्राइटनेस मोड की सुविधा नहीं है, लेकिन इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कीमत के हिसाब से वॉच का डिस्प्ले काफी अच्छा है।

    Dizo Watch D Ultra Review: 'फुली वॉशेबल' और एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, क्या आपके लिए है पैसा वसूल?
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें