Dizo Watch D अगले सप्ताह होगी लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Jun 2022 09:49 AM IST
सार

वॉच की कीमत को लेकर कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन कंपनी के पिछले ट्रैक को देखकर कहा जा सकता है कि Dizo Watch D एक किफायती स्मार्टवॉच होगी।

विज्ञापन
Dizo Watch D Smartwatch Set to Launch in India on June 7
Dizo Watch D - फोटो : Dizo

    विस्तार

    रियलमी के सब-ब्रांड डीजो की नई वॉच Dizo Watch D सात जून को भारत में लॉन्च होने जा रही है। Dizo Watch D को लेकर कहा जा रहा है कि अपने सेगमेंट में यह सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच होगी। रिपोर्ट के मुताबिक Dizo Watch D की स्क्रीन स्टैंडर्ड साइज के मुकाबले 15 फीसदी अधिक होगी। Dizo Watch D को कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। वॉच में हेल्थ के साथ स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे।

    Dizo Watch D की लॉन्चिंग भारत में सात जून को दोपहर 12 बजे होगी और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। वॉच की कीमत को लेकर कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन कंपनी के पिछले ट्रैक को देखकर कहा जा सकता है कि Dizo Watch D एक किफायती स्मार्टवॉच होगी।

    विज्ञापन

    Dizo Watch D की स्पेसिफिकेशन

    Dizo Watch D में 1.8 इंच की कलर डिस्प्ले होगी जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स होगी। डिस्प्ले पर टेंपर्ड ग्लास का प्रोटेक्शन होगा और यह वॉच वाटर रेसिस्टेंट होगी। वॉच 50 मीटर पानी में जाने के बाद भी खराब नहीं होगी। Dizo Watch D के साथ प्रीमियम मेटल फ्रेम मिलेगा और साथ में सॉफ्ट सिलिकॉन का स्ट्रैप होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी साल अप्रैल में कंपनी ने Dizo Watch S को रेक्टेंगुलर कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसकी बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Dizo Watch 2 S 110 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें