DIZO Watch D Review: 2000 रुपये की रेंज में सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच
DIZO Watch D में 1.8 इंच की कलर डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है और इस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। DIZO Watch D को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसी है यह स्मार्टवॉच?

विस्तार
रियलमी टेकलाइफ इकोसिस्टम के पहले ब्रांड DIZO ने की नई स्मार्टवॉच DIZO Watch D की बिक्री फ्लिपकार्ट से 2,099 रुपये में हो रही है। DIZO Watch D को लेकर दावा है कि भारतीय बाजार में अपनी सेगमेंट यह अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है। DIZO Watch D में 1.8 इंच की कलर डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है और इस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। DIZO Watch D को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसी है यह स्मार्टवॉच?
DIZO Watch D Review: डिजाइन


पहली नजर में आपको पता भी नहीं चलेगा कि इसमें कोई बटन भी है। स्ट्रैप का बकल भी मेटल का है। DIZO Watch D की डिजाइन ओवरऑल एपल वॉच जैसी प्रीमियम है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग भी मिली है। वॉच की बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। वॉच का कुल वजन 53 ग्राम है।
DIZO Watch D Review: डिस्प्ले

Dizo Watch D में 1.8 इंच की डिस्प्ले है जो कि वास्तव में 2,000 रुपये के सेगमेंट में सबसे बड़ी डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ एक अच्छी बात यह है कि बेजल बहुत ही पतला मिलता है। इसमें IPS LCD पैनल है तो कलर्स को लेकर आपको ज्यादा उम्मीद करने की जरूरत नहीं है, हालांकि स्क्रीन की शार्पनेस अच्छी है। बड़ी स्क्रीन होने के कारण टेक्स्ट और आईकन को देखने में परेशानी नहीं होती है।

सीधी धूप में भी स्क्रीन के कंटेंट को आराम से देखा जा सकता है, क्योंकि ब्राइटनेस 550 निट्स है। डिस्प्ले के साथ ऑटोब्राइटनेस नहीं मिलती है। स्क्रीन का रेस्पॉन्स थोड़ा स्लो है। इसके साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलता है। आप फोन की गैलरी की किसी तस्वीर को भी वॉच फेसेज के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे।