कॉलिंग फीचर के साथ DIZO की दो नई स्मार्टवॉच लॉच, मिलेगी एमोलेड डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Jan 2023 05:30 PM IST
सार

DIZO Watch D Pro के साथ कंपनी का चिपसेट DIZO D1 है और इसके अलावा इसमें DIZO OS है। वॉच की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। नई चिप के साथ वॉच में आर्ट फिल्टर, वॉच फेस कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
DIZO Watch D Pro and DIZO Watch D Ultra launched in India with BT calling
DIZO Watch D Pro and DIZO Watch D Ultra - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रियलमी टेकलाइफ के पहले ब्रांड DIZO ने एक साथ दो स्मार्टवॉच लॉन्च की है जिनमें DIZO Watch D Pro और DIZO Watch D Ultra शामिल हैं। इन वॉच में कंपनी ने पहली बार DIZO D1 चिपसेट और DIZO OS का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा वॉच के साथ स्क्वॉयर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। DIZO की इन वॉच के साथ कॉलिंग फीचर भी मिलेगा।

    DIZO Watch D Pro की स्पेसिफिकेशन

    DIZO Watch D Pro के साथ कंपनी का चिपसेट DIZO D1 है और इसके अलावा इसमें DIZO OS है। वॉच की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। नई चिप के साथ वॉच में आर्ट फिल्टर, वॉच फेस कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। DIZO Watch D Pro में हवा की स्पीड, मौसम की पूरी जानकारी और UV इंडेक्स जैसे अपडेट मिलेंगे। वॉच से आप फोन के कैमरे को भी कंट्रोल कर सकेंगे। हेल्थ फीचर्स के तौर पर DIZO OS के साथ हार्ट रेट, SpO2 मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन

    DIZO Watch D Pro में 1.85 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास है। वॉच के साथ स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन स्ट्रैप है। वॉच को क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और लाइटनिंग ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। वॉच के साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज मिलेंगी। वॉच से आप फोन पर बात भी कर सकेंगे। DIZO Watch D Pro में 270mAh की बैटरी है जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा है। वॉच में इनबिल्ट जीपीएस नहीं है। DIZO Watch D Pro की बिक्री 17 जनवरी से 2,699 रुपये की कीमत पर होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    DIZO Watch D Ultra की स्पेसिफिकेसन

    इस वॉच में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसकी डिस्प्ले पर भी 2.5D कर्व्ड टेंपर्ड ग्लास है। वॉच का वजन 42 ग्राम है और इसके साथ भी सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। इस वॉच को क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और ऑशियन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इस वॉच में भी कॉलिंग फीचर है। इसमें 270mAh की बैटरी है जिसे लेकर कॉलिंग के साथ 7 दिनों के बैकअप का दावा है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। DIZO Watch D Ultra की कीमत 3,299 रुपये है और इसकी बिक्री 12 जनवरी से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें