DIZO Trimmer Kit: 240 मिनट बैकअप के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह ट्रिमर, सिर्फ 999 रुपये में खरीदने का है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

DIZO Trimmer Kit एक 4 इन 1 ग्रूमिंग ट्रिमर है जिसकी बैटरी एक बार की चार्जिंग के बाद 240 मिनट तक चलती है। DIZO Trimmer Kit की कीमत 1,299 रुपये है लेकिन 23 अगस्त को पहली सेल के मौके पर इसे महज 999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
DIZO Trimmer Kit launched in India at Rs 1299 know features
DIZO Trimmer Kit - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    realme Techlife के पहले ब्रांड DIZO ने भारतीय बाजार में DIZO Trimmer Kit ट्रिमर को लॉन्च कर दिया है। DIZO Trimmer Kit एक 4 इन 1 ग्रूमिंग ट्रिमर है जिसकी बैटरी एक बार की चार्जिंग के बाद 240 मिनट तक चलती है। DIZO Trimmer Kit की कीमत 1,299 रुपये है लेकिन 23 अगस्त को पहली सेल के मौके पर इसे महज 999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    DIZO Trimmer Kit को पानी से धोया भी जा सकता है। इसकी साइज कॉम्पैक्ट है और ब्लेड को लेकर 50% शार्पर का दावा किया गया है। इसमें 420 ग्रेड का सेल्फ शार्पनिंग स्टेनलेस स्टील ब्लेड है। DIZO Trimmer Kit में ट्रैवल लॉक भी दिया गया है।

    विज्ञापन

    इस ट्रिमर को 0.5mm से लेकर 20mm तक की साइज में इस्तेमाल किया जा सकेगा। DIZO Trimmer Kit में 1300mAh की बैटरी है जिसे लेकर 240 मिनट के बैकअप का दावा किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक यदि आप इसे हर सप्ताह दो बार इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी तीन महीने तक चलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट दिया गया है जो कि सबसे बड़ी बात है, क्योंकि आप इसे अपने फोन के चार्जर से भी चार्ज कर सकेंगे। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 15 मिनट के बैकअप का दावा है। DIZO Trimmer Kit में LED इंडिकेटर भी दिया गया है जो कि बैटरी लेवल के लिए है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है तो आप इसे धोकर भी साफ कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें