Diwali Gift Ideas: 5000 रुपये से कम कीमत में आने वाली 5 स्मार्टवॉच, कॉलिंग का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Oct 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Diwali Gift Ideas Best Smartwatch Under 5000 Rs in India 2021
Smartwatch - फोटो : amarujala

    त्योहारी सीजन में गैजेट की खूब खरीदारी होती है। कोई खुद के लिए खरीदता है तो कोई किसी को गिफ्ट देने के लिए खरीदता है। आप में से भी कुछ लोग ऐसे होंगे जो इस दिवाली कोई गैजेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। यदि आप उनमें से एक हैं जो 5,000 रुपये से कम कीमत में स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहें तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 5,000 रुपये से कम हैं और इन स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर और टेंपरेचर मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं।

    Dizo Watch 2
    Dizo Watch 2 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    DIZO Watch 2

    DIZO Watch 2 की कीमत 2,999 रुपये है लेकिन दिवाली ऑफर में आप इसे 2,299 रुपये में खरीद सकते हैं। Realme Dizo Watch 2 में 1.69 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास है। इसके साथ 20एमएम का स्ट्रैप है। वॉच का वजन 52 ग्राम है। इसके साथ 100 डायनेमिक फेसेज मिलेंगे जो कि कस्टमाइजेबल होंगे। वॉच के साथ 15 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे जिनमें साइकलिंग, वॉकिंग, रनिंग आदि शामिल हैं। वॉच के साथ 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा स्लीप ट्रैकिंग और SpO2 ट्रैकर मिलेगा। इस वॉच में मेंसुरेशन ट्रैकर है और ब्रिदिंग गाइड भी उपलब्ध है। वॉच से म्यूजिक के अलावा फोन का कैमरा भी कंट्रोल हो सकता है। Dizo Watch 2 को 5ATM की रेटिंग मिली

    Crossbeats Ignite S3
    Crossbeats Ignite S3 - फोटो : amarujala

    Crossbeats Ignite S3

    Crossbeats Ignite S3 स्क्वॉयर डायल के साथ आती है। इसमें 1.7 इंच की डिस्प्ले है। Crossbeats Ignite S3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिलता है यानी आप इस स्मार्टवॉच से बात भी कर सकते हैं। Crossbeats Ignite S3 1.7 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट है। Crossbeats Ignite S3 में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधि ट्रैकिंग फीचर हैं। Crossbeats Ignite S3 में स्ट्रेस मॉनिटरिंग और 24x7 हर्ट रेट मॉनिटर के साथ बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SPO2 सेंसर भी मिलता है। इस वॉच में ब्लड प्रेशर ट्रैकर भी है। इसे 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें