Detel Tashan रिव्यू: ब्लूटूथ स्पीकर में अनाउसमेंट माइक के साथ नया प्रयोग

डीटेल ने पिछले महीने ही अपने ब्लूटूथ स्पीकर की रेंज में दो नए प्रोडक्ट पेश किए जिनमें जैजी और टशन दो ब्लूटूथ स्पीकर्स शामिल हैं। इन स्पीकर्स को कंपनी ने खासकर उन लोगों के लिए बाजार में उतारा है जो इनडोर और आउटडोर में माइक के साथ पार्टी करने के शौकीन हैं। इनमें से हमें डीटेल टशन रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 20 दिनों 15 दिनों तक इस्तेमाल किया तो आइए रिव्यू में जानते हैं अनाउंसमेंट माइक के साथ कैसा है डीटेल का यह ब्लूटूथ स्पीकर?

डीटेल टशन की स्पेसिफिकेशन और कीमत
कंपनी का दावा है कि यह डीटेल टशन स्पीकर एक बार की चार्जिंग में सामान्य आवाज में 2 से 3 घंटे तक प्लेबैक देता है। जहां तक कनेक्टिविटी का सवाल है तो आप इसे आप ब्लूटूथ के अलावा पेन ड्राइव, माइक्रो एसडी कार्ड तथा ऑक्स केबल के साथ जोड़कर भी लगातार संगीत सुनने का आनंद उठा सकते हैं। डीटेल टशन में ब्लूटूथ V4.0 मिलेगा। इसमें 12 वाट के दो स्पीकर्स हैं और इसका वजन 1.56 ग्राम है। इस स्पीकर में 1800 एमएच की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें आपको अनाउंस माइक भी मिलेगाज जिसकी मदद से आप किसी पार्टी में गाना गा सकते हैं या फिर कोई अनाउंसमेंट कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो डीटेल टशन की कीमत 1,999 रुपये है और इसे डीटेल ऐप, वेबसाइट और फ्लिपकार्ट तथा पेटीएम मॉल जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

डीटेल टशन की डिजाइन
पहली नजर में देखने पर डीटेल का यह स्पीकर आपको एक टावर स्पीकर की तरह लगेगा लेकिन यह टावर स्पीकर नहीं है। यह एक पार्टी स्पीकर है जिसमें रंगीन एलईडी लाइट्स दी गई हैं जो म्यूजिक के हिसाब से जलती हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और आपकी सुविधा के लिए इसमें एक बेल्ट भी मिलता है जिसकी मदद से आप इसे खुद ही कहीं उठाकर ले जा सकते हैं या आउटडोर पार्टी कर रहे हैं तो पेड़ की किसी टहनी पर इसे टांग सकते हैं। स्पीकर के ठीक सामने ऊपर की ओर एक एलईडी डिस्प्ले मिलती है जिसमें आपको स्पीकर के ब्लूटूथ, माइक या रेडियो मोड की जानकारी मिलती है। स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है।

साथ ही यह डिस्प्ले रिमोट को भी सपोर्ट करती है यानि स्पीकर के साथ मिलने वाले रिमोट के साथ आप इस स्पीकर को ऑपरेट कर सकते हैं और एलईडी लाइट्स का रंग बदल सकते हैं। स्पीकर के सबसे ऊपर आपको वॉल्यूम बटन मिलेगा जो पुराने जमाने के रेडियो के वॉल्यूम नॉब जैसा है। इसके बाद ऊपर में ही आपको, रेडियो, लाइट, रिवर्स-फॉरवर्ड, पॉज और ऑफ-ऑन बटन मिलेंगे। इसके अलावा आपको यहीं पर ऑक्स केबल पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, मेमोरी कार्ड स्लॉट और माइक का पोर्ट मिलता है। ऊपर में एक हैंडल की जगह दी दी गई है जिसके सहारे आप इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। माइक का तार करीब 10 फीट लंबा है।

डीटेल टशन स्पीकर का परफॉर्मेंस
किसी भी स्पीकर की परफॉर्मेंस उसकी ऑडिओ क्वालिटी पर निर्भर करती है। ऑडियो के मामले में डीटेल का यह स्पीकर ठीक-ठाक है। 100 फीसदी वॉल्यूम करने पर आवाज थोड़ी-सी फट जाती है। कंपनी ने टशन स्पीकर के साथ अनाउंस माइक देकर एक नया प्रयोग है जो कि काबिल-ए-तारीफ है। माइक की आवाज अच्छी है, लेकिन इको थोड़ा ज्यादा है। साथ ही माइक को काफी पास और ठीक सामने रखकर कुछ बोलना पड़ता है। थोड़ा-सा भी साइड में होने पर माइक आवाज को अच्छी तरह से कैच नहीं कर पाता है। स्पीकर का बेस शानदार तो नहीं लेकिन बढ़िया है। पब्लिक अनाउंसमेंट या पार्टी अनाउंसमेंट के लिए यह स्पीक हमें पसंद काफी पसंद आया।

बैटरी की बात करें तो इसे फुल चार्ज करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है, वहीं बैटरी को लेकर कंपनी का सही है यानि एक बार की चार्जिंग में इसकी बैटरी सामान्य वॉल्यूम में 3 घंटे तक का बैकअप देती है। इसमें दिया गया एफएम रेडियो काम करता है लेकिन इसके लिए आपको छत पर जाना होगा। रेडियो के मामले में यह डीटेल के ही पॉश स्पीकर से बढ़िया है जिसका हमने हाल ही में रिव्यू किया था। रिव्यू के दौरान रिमोट के साथ स्पीकर को कंट्रोल करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। तो यदि आप किसी ऐसे पार्टी स्पीकर की तलाश में हैं जिसमें आपको एलईडी लाइट के साथ माइक और रिमोट का भी सपोर्ट मिले तो आप इस स्पीकर की तरफ एक नजर देख सकते हैं।
