Detel ने एक साथ लॉन्च किए पांच मोबाइल एक्सेसरीज, चार्जर-केबल-ईयरफोन का कॉम्बो पैक महज 297 रुपये में

किफायती ब्रांड के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली कंपनी डिटेल (Detel) ने #Connect40croreindians के साथ नए साल में कंपनी ने अपने इन प्रोडक्ट को लॉन्च करके धमाकेदार शुरुआत की है। डिटेल भारतीय बाजार में पिछले चार सालों से अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कंपनी का लक्ष्य अगले दो साल में भारतीय मोबाइल एक्सेसरीज बाजार में 25 फीसदी हिस्सेदारी का है।
कंपनी ने भारतीय बाजार में मोबाइल एक्सेसरीज की एक नई सीरीज लॉन्च की है जिसे कंपनी ने सुपर-इकोनॉमिक सीरीज नाम दिया है। कंपनी ने अपनी नई सीरीज के तहत Di-10KS पावरबैंक, Torque नेकबैंड, D09 चार्जर, D6 ईयरफोन और DC20 USB केबल लॉन्च किए हैं। पावरबैंक और नेक बैंड की कीमतें क्रमशः 499 रुपये और 699 रुपये रखी गई हैं, जबकि चार्जर, केबल और ईयरफोन का कॉम्बो पैक महज 297 रुपये में खरीदा जा सकता है। सभी प्रोडक्ट की बिक्री डिटेल की वेबसाइट www.detel-india.com और b2badda.com पर शुरू हो गई है।
फीचर्स की बात करें तो पावरबैंक माइक्रो USB चार्जिंग इनपुट के साथ आता है और यह पॉलिमर सेल बैटरी के साथ बनाया जाता है। पावरबैंक की क्षमता 10,000mAh की है। ब्लूटूथ नेकबैंड एपल सिरी और गूगल वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। यह वायरलेस नेकबैंड वॉटर रेसिस्टेंट है। इसमें 200mAh की बैटरी है जिसे लेकर 12 घंटे के प्लेटाइम का दावा किया गया है।
.ये भी पढ़ें: Detel D1 Guru Review: 699 रुपये में अच्छे फीचर फोन की तलाश होगी पूरी
डिटल D09 चार्जर से एक साथ दो डिवाइस को चार्ज किया दा सकता है। यह 5w/2.4A अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है यह चार्जर इलेक्ट्रिक शॉक और ओवरहीटिंग जैसी चीजों से पूरी तरह सुरक्षित है। यूएसबी केबल को 1.5A रैपिड चार्ज देने के लिए अनुकूल बनाया गया है और यह दो अलग-अलग रंगों, ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध है। इस केबल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह उलझेगा नहीं। यह केबल एक रबरयुक्त पीवीसी फिनिश में आता है।
डी6 ईयरफोन की बात करें तो इसमें मैग्नेट बड्स है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए बटन भी है। इसमें ऑटो पावर ऑन/ऑफ भी है। इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक का सपोर्ट होने के कारण यह कई डिवाइस के लिए उपयोगी है।
नई सीरीज की लॉन्चिंग पर डिटल के संस्थापक डॉक्टर योगेश भाटिया ने कहा, 'हमने भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए किफायती उत्पादों के साथ अपनी स्थापना के बाद से मोबाइल उपकरणों में एक शानदार यात्रा का अनुभव किया है। वर्क फ्रॉम होम ने स्मार्ट एक्सेसरीज स्पेस में बाजार की मांग को और बढ़ा दिया है। भारतीय ब्रांड होने के नाते, हम एक व्यापक उत्पाद रेंज लाने के लिए उत्साहित हैं, जो डिजाइन और गुणवत्ता के बीच एक आदर्श संतुलन बनाता है।'
- नई शर्तों पर विवाद के बाद WhatsApp ने कहा, निजी चैट नहीं होंगे प्रभावित
- Redmi Note 9T और Redmi 9T स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिला मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर
- भारत सरकार ने लॉन्च किया डिजिटल कैलेंडर और डायरी एप, हर महीने होगी अलग थीम
- Confirm: SpO2 मॉनिटर के साथ भारत में लॉन्च होगा OnePlus Band, 14 दिनों का मिलेगा बैटरी बैकअप