सिर्फ 999 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ यह फीचर फोन, इंटरनेट भी चलेगा

फीचर फोन कंपनी डीटेल ने आज अपने पहले प्रीमियम कैटेगरी के फीचर फोन-डी1 गोल्ड को भारत में लॉन्च कर दिया है। डीटेल डी1 गोल्ड एक क्रिस्टल कीपैड से लैस है जिस कारण यह फोन प्रीमियम लुक और एहसास देता है।
फोन की फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.4 इंच की एलसीडी डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डिजिटल डुएल कैमरा लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें 1500 एमएएच बैटरी दी गई है और बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए कंपनी ने फोन में पावर सेविंग मोड भी दिया है। यह फोन विभिन्न भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, कॉल ब्लैकलिस्ट, ऑडियो/वीडियो प्लेयर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
डी1 गोल्ड में ब्लूटूथ, एमएम रेडियो, डुअल सिम, इंटरनेट भी दिया गया है। फोन में वाइब्रेटर, टॉर्च, साउंड रिकॉर्डर आदि भी हैं और फोनबुक में 500 तक कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं। फोन की कीमत सिर्फ 999 रुपये है और B2BAdda.com से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
लांकि इस वेबसाइट पर फोन को 875 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में सांप वाला गेम भी दिया गया है और यह फोन 2जी को सपोर्ट करता है। फोन के साथ 1 साल की वारंटी भी मिल रही है।