Detel ने भारत में लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्पीकर, मिलेगी लकड़ी की बॉडी

इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल निर्माता कंपनी डीटेल ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर पॉश पेश किया है। इस ब्लूटुथ स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसे डीटेल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और फ्लिपकार्ट-अमेजन जैसी साइट से खरीदा जा सकता है।
डीटेल पॉश स्पीकर की खासियत
कंपनी का दावा है कि इस स्पीकर को मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया है। इसकी बॉडी कपड़ा और लकड़ी की है। इसमें ब्लूटूथ वी4.2 है और इसकी कनेक्टिविटी 10 मीटर तक की है। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 5 घंटे के बैकअप का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर पेन ड्राइव स्लॉट, माइक्रो एसडी कार्ड और एयूएक्स पोर्ट की सुविधा दी गई है। इसकी बैटरी 3-4 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इसमें 5 वॉट के स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है।
इस स्पीकर की लॉन्चिंग के मौके पर पर डीटेल के एमडी योगेश भाटिया ने कहा, 'हमारे स्पीकरों से हमारे श्रोताओं को हमेशा खास स्टाइल में संगीत सुनने का आनंद मिलता है। इसका शानदार डिजाइन, अच्छी ऑडियो क्वॉलिटी, पावरफुल बैटरी और कई सारी अन्य विशेषताएं पॉश खरीदने को लालायित कर देती हैं। हमारे ग्राहकों ने इससे पहले भी हमारे शानदार उत्पादों पर जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं दी हैं, इसे देखते हुए हम इस नए स्पीकर से बाजार में छा जाने की अपेक्षा रखते हैं।'
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में डीटेल ने भारत में एक साथ 4 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लांच किए थे जिनमें रॉकस्टार, सरगम, कारवां और जैज शामिल है। डीटल रॉकस्टार, सरगम, कारवां और जैज की कीमतें क्रमशः 999 रुपये, 899 रुपये, 849 रुपये और 2,499 रुपये है। इनमें से हमने सरगम का रिव्यू भी किया था जिसे आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।