Detel ने साउंडबार के साथ लॉन्च किया 43 इंच का स्मार्ट सिनेमा TV, गूगल असिस्टेंट का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Feb 2020 02:38 PM IST
Detel Introduces Cinema TV with Soundbar at a starting price of Rs 24,999
Detel Cinema TV - फोटो : amar ujala

    सस्ते प्रोडक्ट पेश करने के लिए मशहूर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी डीटेल ने भारत में 43 इंच का नया स्मार्ट टीवी पेश किया है जिसे कंपनी ने सिनेमा टीवी नाम दियाहै। डीटेल के इस स्मार्ट एलईडी टीवी में इनबिल्ट साउंडबार और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट है। डीटेल के इस सिनेमा टीवी की कीमत 24,999 रुपये है। इस टीवी को डीटेल की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप और अमेजन, फ्लिपकार्ट तथा पेटीएम मॉल जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

    Detel Cinema TV की स्पेसिफिकेशन

    43 इंच वाले इस स्मार्ट टीवी में साउंडबार के अलावा गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट है जिसकी मदद से आप बोलकर भी टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे। इस टीवी के स्क्रीन की रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। इसमें 15 वॉट को दो स्पीकर्स हैं।

    ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A51 Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है?

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूएसबी पोर्ट, 2xHDMI पोर्ट दिए गए हैं। इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें एंड्रॉयड 8.0 ओरियो दिया गया है। इसके अलावा इस टीवी में मिराकास्ट का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से आप अपने फोन की स्क्रीन को इस टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। इसमें वाई-फाई का भी सपोर्ट है और 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी दिया गया है।

    इस टीवी की लॉन्चिंग के मौके पर डीटेल के संस्थापक और सीईओ योगेश भाटिया ने कहा, 'यह टेलीविजन विशेष रूप से नई जेनरेशन के उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टीवी देखना चाहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इसका स्क्रीन साइज खरीदारों के संपूर्ण व्यूइंग अनुभव को बढ़ाएगा। साउंडबार की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हम अपने मूल्यवान उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत असाधारण टीवी पेश करते हुए उत्साहित हैं।'

    और पढ़ें...