डीटेल डी1 स्लिम रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस बनाएंगे दीवाना

Trainee Trainee
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाTrainee Trainee
Mon, 03 Sep 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
Detel D1 Slim Review in Hindi and gives up
Detel D1 Slim Review in Hindi

    घरेलू मोबाइल कंपनी डीटेल ने अगस्त के आखिरी में अपना नया फोन डीटेल डी1 स्लिम बाजार में पेश किया। वैसे तो यह फीचर फोन है लेकिन कंपनी ने इस फोन में रियर और फ्रंट कैमरा दिया है, साथ ही एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है। इस फोन की कीमत 1,199 रुपये है। यह फोन हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 1 सप्ताह तक इस्तेमाल किया तो आइए देखते हैं कि आपके फीचर फोन की तलाश डीटेल डी1 स्लिम करता है या नहीं?

    डीटेल डी1 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    इस फोन में 2.8 इंच की डिस्प्ले है और फोन में 1500mAh की बैटरी दी गई है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट और मल्टिमीडिया सपोर्ट दिया गया है। यह फोन ब्लू, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें ब्लूटूथ और डुअल कैमरा है। रियर और फ्रंट में दोनों कैमरे वीजीए कैमरे हैं। फोन को B2BAdda.com से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,199 रुपये है। खास बात यह है कि इस फोन में आपको इंटरनेट भी मिलता है और ऑटोमेटिक कॉल रिकॉर्डर भी। इसके अलावा फोन में वायरलेस एफएम रेडियो और साउंड रिकॉर्डर भी है। फोन में आपको सांप और टेट्रिस गेम भी मिलता है। एक और खास फीचर इसमें है कि फोन आने पर इसकी फ्लैश लाइट जलेगी। इसके अलावा फोन में हिंदी, अंग्रेजी समेत 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ बॉक्स में आपको वारंटी कार्ड, यूजर मैनुअल, बैटरी और चार्जर मिलता है।

    विज्ञापन
    डीटेल डी1 स्लिम रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस बनाएंगे दीवाना

    डीटेल डी1 की डिजाइन

    फोन की डिजाइन नाम के अनुरूप बढ़िया है और फिनिशिंग बेहतरीन है। फोन के बैक पैनल पर बड़ा-सा स्पीकर और उसके बगल में रियर कैमरा और उसके ठीक नीचे फ्लैश लाइट है। फोन के सबसे नीचे 3.5एमएम का हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में फ्रंट कैमरा सबसे ऊपर फ्रंट स्पीकर के दायीं ओर दिया गया है। फोन का किनारा घुमावदार है। डीटेल डी1 स्लिम में एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    डीटेल डी1 स्लिम रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस बनाएंगे दीवाना

    डीटेल डीटेल डी1 की परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप

    सबसे पहले फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे लेकर आपको किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने वाली है। फोन पर बात करने में कोई दिक्कत नहीं है और हैंड्सफ्री यानि स्पीकर पर बात करने के दौरान भी आपको आवाज साफ-साफ सुनाई देती है और जिससे आप बात करते हैं उसे भी आवाज को लेकर कोई परेशानी नहीं होती है। रेडियो बिना हेडफोन बजता तो है लेकिन आवाज उतनी साफ नहीं आती है। फोन का ऑडियो लेवल बढ़िया है। ऐसे में आपको फोन के रिंगटोन या गाना सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है, हालांकि वीडियो में आवाज उतनी तेज तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक आती है। यदि आपको ज्यादा तेज आवाज पसंद है तो यह फोन आपके लिए नहीं है। फोन पर आप 3जीपी या एमपी4 वीडियो देख सकते हैं, हालांकि आज के जमाने में 2.4 इंच की डिस्प्ले पर कौन वीडियो देखता है। फोन की 1500 एमएएच की बैटरी को फुल चार्ज करने में 3 घंटे 15 मिनट का वक्त लगता है और बैटरी आपका साथ ढाई दिन का देती है। वैसे अगर आप केवल बात करने के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी साढ़े तीन दिनों तक साथ दे सकती है।

    डीटेल डी1 स्लिम रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस बनाएंगे दीवाना

    कमियां जिन्हें कंपनी ने दूर किया

    इससे पहले हमने डीटेल डी1 गोल्ड का रिव्यू किया था जिसमें हमने फोन की कई सारी कमियों को उजागर किया था और खास बात यह है कि डीटेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीटेल डी1 स्लिम में उन कमियों को दूर कर दिया है। जैसे- डीटेल डी1 में फाइल मैनेजर को डीटेल नाम के ऐप के अंदर रखा गया था जो बड़ा ही अजीब लगता था। नए फोन के साथ कंपनी ने फाइल मैनेजर एप को अलग से दिया है। साथ ही इस बार ब्राउजर एप को भी अलग से दिया गया है। तो कुल मिलाकर डीटेल अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और पिछले फोन की कमियों को दूर करके डीटेल डी1 स्लिम को बाजार में उतारा है। इस फोन में भी पावरसेविंग मोड दिया गया है जिसे आप जीरो बटन को कुछ देर दबाकर एक्टिव कर सके हैं। इसके अलावा स्टार बटन को दबाकर एफएम रेडियो को ऑन किया जा सकता है और हैश बटन को प्रेस करके फोन को साइलेंट मोड में डाला जा सकता है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि डीटेल इंडिया ने इस फोन के साथ फीचर फोन बाजार में नोकिया, माइक्रोमैक्स और सैमसंग जैसी कंपनियों से टक्कर देने की शानदार कोशिश की है लेकिन अब कंपनी बाजार की मांग को देखते हुए 4जी फीचर पेश करना चाहिए, क्योंकि 1,500 में 4जी फीचर भी बाजार में मौजूद है और डीटेल डी1 स्लिम की कीमत 1,199 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें