Detel ने डी1 सीरीज के चार फीचर फोन किए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी डिटेल (Detel) ने डी1 सीरीज के चार फीचर फोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इस सीरीज में डी1 गुरु, डी1 चैम्प, डी1 स्टार और डी1 मैक्स शामिल हैं। यूजर्स को इन सभी डिवाइसेज में डिजिटल कैमरा, वायरलेस एफएम, कॉल ब्लैकलिस्ट, पावर सेविंग मोड, डुअल सिम और प्रोसेसर जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने इन फीचर फोन्स में जेड टॉक एप का भी सपोर्ट दिया है। वहीं, ग्राहक डी1 सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। तो आइए जानते हैं डिटेल डी1 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने डी1 गुरु, डी1 चैम्प, डी1 स्टार और डी1 मैक्स को भारतीय बाजार में उतारा है, जिनकी कीमत क्रमश: 625 रुपये, 649 रुपये, 799 रुपये और 999 रुपये है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डी1 गुरु, चैम्प, स्टार और मैक्स में ग्राहकों को एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा।
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने डी1 गुरु में 1.8 और चैम्प में 2.8 डिस्प्ले दिया है। यूजर्स को दोनों फोन में डुअल सिम और स्टैंडबाय का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही कंपनी ने इस दोनों ही डिवाइस में मनोरंजन के लिए ऑडियो और वीडियो प्लेयर दिए हैं। वहीं, इन दोनों फोन के बैक पैनल में डिजिटल कैमरा दिया गया है।
डिटेल ने यूजर्स की सहुलियत के लिए इस फोन में वायरलेस एफएम, कॉल ब्लैकलिस्ट, फोन वाइब्रेटर, पावर सेविंग मोड और टॉर्च जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, ग्राहकों को गुरु और चैम्प फीचर फोन में 1,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने डी1 स्टार में 2.4 और मैक्स में 2.8 डिस्प्ले दिया है। यूजर्स को दोनों फोन में डुअल सिम और स्टैंडबाय का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा दोनों डिवाइसेज में ब्लूटूथ डायलर फीचर दिया गया है। डिटेल ने इस दोनों ही डिवाइस में मनोरंजन के लिए ऑडियो और वीडियो प्लेयर दिए हैं। वहीं, इन दोनों फोन के बैक पैनल में डिजिटल कैमरा दिया गया है।
डिटेल ने यूजर्स की सहुलियत के लिए इस फोन में वायरलेस एफएम, कॉल ब्लैकलिस्ट, फोन वाइब्रेटर, पावर सेविंग मोड और टॉर्च जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, ग्राहकों को स्टार में 1,000 एमएएच और मैक्स में 1,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
- साल 2019 में गूगल ने बंद कर दी ये 10 सेवाएं, आपको पता चला क्या?
- OPPO A91 और OPPO A8 की जानकारी हुई लीक, मिलेगा क्वाड कैमरा सेटअप का सपोर्ट
- रिपोर्ट से हुआ खुलासा, एपल 2020 में लॉन्च होने वाले आईफोन की कीमत में करेगा बढ़ोतरी
- शाओमी के XiaoAI Touchscreen स्पीकर प्रो 8 ने मार्केट में दी दस्तक, मिलेंगे खास फीचर्स