Dell ने भारत में लॉन्च किया XPS 13 लैपटॉप, जानें कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Dec 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
Dell XPS 13 Laptop Launched in India at Rs 84590
Dell XPS 13

    डेल ने सोमवार को भारत में अपना नया लैपटॉप XPS 13 लैपटॉप लॉन्च किया है। नए लैपटॉप को डेल इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह लैपटॉप डेल स्टोर, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल स्टोर पर भी मिलेगा। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई बॉर्डरलेस इनफिनिटीऐज डिस्प्ले है। यह लैपटॉप टचस्क्रीन को सपोर्ट करता है।

    Dell XPS 13 की कीमत और फीचर्स

    Dell XPS 13
    Dell XPS 13

    इस लैपटॉप की बॉडी को एल्यूमिनियम, कार्बन फाइबर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से तैयार किया गया है। इसके अलावा इसमें 8वें जेनरेशन का इंटेल प्रोसेसर है। इस लैपटॉप में इंटेल का UHD ग्राफिक्स, 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज है। इसमें 13.3इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ, 2 USB 3.0 पोर्ट,, 1 SD कार्ड रीडर, 1 हेडफोन जैक है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा 4 घंटे का है। इस लैपटॉप की कीमत 84,590 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें