Dell XPS 13: सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 16 Aug 2022 08:18 PM IST
सार

कंपनी का दावा है कि Dell XPS 13 9315 अपने सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का XPS लैपटॉप है। इसमें 12th Gen Intel Evo प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है। साथ ही लैपटॉप फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Dell XPS 13 9315 laptop launched in india specifications features price
Dell XPS 13 9315 - फोटो : Dell

    विस्तार

    पॉपुलर लैपटॉप ब्रांड डेल ने अपने प्रोडक्ट Dell XPS 13 9315 लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का XPS लैपटॉप है। यह लैपटॉप 13.99mm पतले डिजाइन और 1.7 किलोग्राम वजन के साथ आता है। Dell XPS 13 9315 में 12th Gen Intel Evo प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ भी देखने को मिलती है। साथ ही लैपटॉप फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। लैपटॉप में इंटेल i7 प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।

    लैपटॉप को सिंगल स्काई ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। इसके i5 प्रोसेसर वाले 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,12,480 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,32,480 रुपये है। साथ ही i7 प्रोसेसर वाले 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,42,480 रुपये रखी गई है। लैपटॉप को 25 अगस्त से कंपनी की एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    लैपटॉप Windows 11 Pro के साथ आता है। इसमें 13.4 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलती है, जो (1,920x1,200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। Dell XPS 13 9315 में 12th Gen Intel Evo 1250U प्रोसेसर और Intel Iris Xe ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लैपटॉप में 16 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक PCIe NVMe x2 SSD स्टोरेज दी गई है। लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट रीडर मिलता है। लैपटॉप में डुअल सेंसर वाला कैमरा सेटअप, डुअल माइक्रोफोन और डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें