डेल ने भारत में लांच किए दो नए बजट लैपटॉप्स, जानें कीमत व खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 22 Dec 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Dell Inspiron 5480 and Inspiron 5580 Launched in India, Know price and specifications
Dell Inspiron 5480 - फोटो : Dell

    डेल इंडिया ने शुक्रवार को भारत में डेल इंस्पिरॉन 5000 सीरीज के दो नए लैपटॉप लांच किए हैं। इन दोनों लैपटॉप में 8वें जेनरेशन का इंटेल चिप और डेल सिनेमा सॉफ्टवेयर दिया गया है। इनमें से 14 इंच वाले डेल इंस्पिरॉन 5480 की शुरुआती कीमत 36,990 रुपये और 15 इंच वाले डेल इंस्पिरॉन 5580 की शुरुआती कीमत 37,990 रुपये है। ये दोनों लैपटॉप प्लेटिनम सिल्वर, बरगंडी और इंक कलर वेरियंट में मिलेंगे। इन दोनों लैपटॉप को डेल इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    डेल के इन दोनों नए लैपटॉप्स 8वें जेनरेशन का इंटेल कोर आई3, कोर आई5 और कोर आई7 प्रोसेसर वेरियंट में उपलब्ध हैं। साथ ही इसमें 32 जीबी तक की डीडीआर4 मेमोरी और फुल एचडी एंटी ग्लेयर आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी।

    विज्ञापन

    बता दें कि एंटी ग्लेयर डिस्प्ले आंखों के लिए अच्छी होती है। इससे आंखों की सुरक्षा होती है। इन दोनों लैपटॉप भी काफी कम है। 14 इंच वाले लैपटॉप का वजन 1.48 किलोग्राम है। लैपटॉप्स में आपको वेब कैम मिलेगा जिसमें टेंपरोल न्वॉयज रिडक्शन फीचर मिलेगा जिससे फोटो अच्छी आएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि आसुस ने हाल ही में भारत में अपने दो नए एफ570 गेमिंग लैपटॉप  और पतले व हल्के वीवोबुक 15 (X505) लांच किए हैं। इन दोनों लैपटॉप में नया एएमडी रायजेन 5 प्रोसेसर, 8जीबी तक डीडीआर4 रैम मेमोरी और एएमडी रैडिऑन वेगा8 ग्राफिक्स लगे हैं। इन दोनों लैपटॉप की बिक्री पेटीएम मॉल से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। दोनों लैपटॉप में एचडीएमआई और ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें