Dell Inspiron 15 5575 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Dell ने भारत में अपना एक नया लैपटॉप AMD Ryzen प्रोसेसर के साथ पेश किया है। साथ ही इस लैपटॉप में Radeon RX Vega ग्राफिक्स दिया गया है। डेल ने डेल इंस्पिरॉन 15 5575 को दो मॉडल में पेस किया है जिसनें आर3 और आर5 शामिल हैं।
इसमें आर3 की कीमत 38,990 रुपये और R5 मॉडल की कीमत 49,990 रुपये होगी। दोनों मॉडल को www.dell.co.in से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 25 अप्रैल से इस लैपटॉप की बिक्री डेल के शो रूम और कुछ रिटेल स्टोर से होगी।
इस लैपटॉप का AMD Ryzen 3 2200U और Radeon Vega3 ग्राफिक्स वाला मॉडल 4 जीबी रैम और AMD Ryzen 5 2500U प्रोसेसर व Radeon Vega8 ग्राफिक्स वाला मॉडल 8 जीबी
रैम में मिलेगा।
Dell Inspiron 15 5575 में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। कंपनी का कहना है कि डेल सिनेमा का अनुभव देने के लिए स्पीकर्स में वेव्स मैक्सऑडियो प्रो सॉफ्टवेयर का सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप प्लेटिनम सिल्वर, स्पार्कलिंग व्हाइट, रिकॉन ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। यह लैपटॉप 22.7mm पतला है और इसका वजन 2.2kg है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी बैटरी का बैकअप 7 घंटे का है।