50 घंटे बैकअप के साथ इस घरेलू कंपनी ने लॉन्च किया ईयरबड्स, कीमत 999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Jul 2022 05:06 PM IST
सार

DEFY Gravity Z में nifty फीचर भी दिया गया है, हालांकि इसके इस्तेमाल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। DEFY Gravity Z के साथ टच का सपोर्ट है जिसकी मदद से आप कॉल रिजेक्ट या रिसीव कर सकेंगे।

विज्ञापन
DEFY Launches Gravity Z TWS Buds with 50 hour Unbeatable Battery Life
DEFY Gravity Z - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी DEFY ने भारतीय बाजार में अपना एक ईयरबड्स DEFY Gravity Z पेश किया है। DEFY Gravity Z की बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। DEFY Gravity Z के साथ बेहतर कॉलिंग के लिए क्वॉड माइक दिया गया है जिसके साथ ENC का सपोर्ट है। DEFY Gravity Z में 13mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर वाइब्रेंट बास बूस्ट साउंड का दावा है। EFY Gravity Z के साथ गेमिंग के लिए 50ms लो लैटेंसी मोड मिलेगा।

    DEFY Gravity Z में nifty फीचर भी दिया गया है, हालांकि इसके इस्तेमाल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। DEFY Gravity Z के साथ टच का सपोर्ट है जिसकी मदद से आप कॉल रिजेक्ट या रिसीव कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें क्विक पेयर दिया गया है। इसके अलावा ब्लूटूथ v5.2 भी है।

    विज्ञापन

    DEFY Gravity Z की बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ चार्जिंग को लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 3 घंटे के बैकअप का दावा है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    DEFY Gravity Z की कीमत 999 रुपये है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DEFY पंजाबी गायक गुरु रंधावा का ब्रांड है जिसे 2021 में लॉन्च किया गया है। DEFY के पास नेकबैंड, वायरलेस ईयरबड्स और वायर वाले ईयरबड्स हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें