Daiwa ने भारत में लॉन्च किए दो 4K स्मार्ट टीवी, शुरुआती कीमत 34,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Dec 2021 04:52 PM IST
सार

Daiwa 4K स्मार्ट टीवी D43U1WOS की कीमत 34,999 रुपये, जबकि Daiwa 4K D55U1WOS स्मार्ट टीवी की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। टीवी की बिक्री तमाम रिटेल स्टोर से हो रही है।

विज्ञापन
Daiwa 4K UHD Smart TVs in 43Inch 55Inch Display Sizes Launched in India
Daiwa 4K tv - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Daiwa ने भारतीय बाजार में एक साथ दो 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी पेश किए हैं जिनमें Daiwa D43U1WOS और Daiwa 4K D55U1WOS शामिल हैं। Daiwa D43U1WOS में 43 इंच की स्क्रीन है, जबकि दूसरा मॉडल 55 इंच डिस्प्ले वाला है। नए Daiwa के स्मार्ट टीवी में LG webOS TV दिया गया है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट ThinQ AI वॉयस फीचर है। दोनों मॉडल के साथ बेजललेस डिजाइन दी गई है।

    Daiwa 4K D43U1WOS, Daiwa 4K D55U1WOS की कीमत

    Daiwa 4K स्मार्ट टीवी D43U1WOS की कीमत 34,999 रुपये, जबकि Daiwa 4K D55U1WOS स्मार्ट टीवी की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। टीवी की बिक्री तमाम रिटेल स्टोर से हो रही है। टीवी के साथ एक साल की वारंटी और पैनल के साथ भी एक साल की वारंटी मिल रही है।

    विज्ञापन

    Daiwa 4K D43U1WOS, Daiwa 4K D55U1WOS की स्पेसिफिकेशन

    दोनों टीवी के साथ 4के अल्ट्रा एचडी पैनल मिलेगा। डिस्प्ले के साथ 1.07 बिलियन कलर्स के साथ HDR10 का सपोर्ट होगा और ब्राइटनेस 400 निट्स होगी। दोनों टीवी के साथ स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 96 फीसदी है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी के साथ क्वॉटम Luminit+ टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी के साथ LG webOS TV है। दोनों टीवी के साथ क्वॉडकोर प्रोसेसर है, हालांकि प्रोसेसर के नाम के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। दोनों टीवी में 1.5GB रैम और 8GB की स्टोरेज है। टीवी के साथ HDR10, HLG (हाइब्रिड लॉग गामा), लो लैटेंसी मोड और MEMC का सपोर्ट है। टीवी के साथ इनबिल्ट एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट भी मिलेगा।

    Daiwa 4K D43U1WOS और Daiwa 4K D55U1WOS में 20W का सराउंड स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, टू वे ब्लूटूथ v5, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और मिराकास्ट है। टीवी के साथ वही मैजिक रिमोट मिलेगा जो एलजी के स्मार्ट टीवी के साथ मिलता है। टीवी को रिमोट से बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें