Crossbeats की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, कॉलिंग के साथ मिलेगा इनबिल्ट GPS

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Jun 2022 11:07 AM IST
सार

Crossbeats Ignite Atlas की बॉडी प्लास्टिक की है और वाटर व डस्टप्रूफ के लिए इसे IP67 की रेटिंग मिली है। वॉच का कुल वजन 45 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Crossbeats Ignite Atlas Launched in India With GPS and Bluetooth Calling
Crossbeats Ignite Atlas - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी किसी ऐसी स्मार्टवॉच की तलाश में हैं जिसमें कॉलिंग फीचर भी मिले और साथ ही इनबिल्ट जीपीएस भी हो तो Crossbeats की Ignite Atlas स्मार्टवॉच आपके लिए भारत में लॉन्च हो गई है। Crossbeats Ignite Atlas के साथ 1.69 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ 30 स्पोर्ट्स मोड भी हैं। Crossbeats Ignite Atlas को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    Crossbeats Ignite Atlas को कंपनी की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी कीमत 5,499 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच की बिक्री विविद ब्लैग, इंपेरियल ब्लू, स्कारलेट ग्रीन, स्कारलेट ग्रे और फियरी रेड कलर में होगी।

    विज्ञापन

    Crossbeats की इस वॉच में 1.69 इंच की IPS HD रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। Crossbeats Ignite Atlas की बॉडी प्लास्टिक की है और वाटर व डस्टप्रूफ के लिए इसे IP67 की रेटिंग मिली है। वॉच का कुल वजन 45 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है। इस वॉच में Realtek का ऑपरेटिंग सिस्टम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग के अलावा ब्लड प्रेशर मॉनिटर, SpO2 ट्रैकिंग, पेडोमीटर, स्ट्रेस मॉनिटर और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। इसमें इनबिल्ट जीपीएस के अलावा डुअल सैटेलाइट GLONASS और मल्टी मोशन एक्टिविटी सेंसर दिया गया है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।

    यह वॉच Strava, Apple Health और Google Fit को भी सपोर्ट करेगी। Crossbeats Ignite Atlas में 420mAh की लिथियम आयन पॉलीमिर बैटरी है जिसके साथ मैग्नेटिक पिन चार्जिंग है। इसकी बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें