Coronavirus: लॉकडाउन के चलते Motorola Razr की पहली सेल हुई रद्द

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 31 Mar 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Motorola Razr first sale cancel due lockdown in india know price and specifications
Motorola Razr - फोटो : Motorola

    लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन रेजर (Motorola Razr) की पहली सेल को रद्द कर दिया है। यह सेल 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी। अब ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की पहली सेल 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही मोटोरोला रेजर को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया था। वहीं, लेनोवो बिजनेस ग्रुप के कंट्री हेड प्रशांत मनी का कहना है कि देश में लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखकर मोटोरोला रेजर की पहली सेल की तारीख की घोषणा की जाएगी।

    मोटोरोला ने इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा है। इस फोन की कीमत 1,24,999 रुपये है। वहीं, इस फोन को Noir ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से प्री-बुक कराया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.2 का ओएलईडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 876x2142 पिक्सल है। बता दें कि मुड़ने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 2.7 इंच का हो जाता है। यहां यूजर्स को सेल्फी क्लिक करने के साथ मैसेज नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके जरिए यूजर्स सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के प्रमुख डिस्प्ले के ऊपर की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिला है, जिससे तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं।

    मोटोरोला ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 4जी LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 2,510 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें