एक साल बाद कूलपैड की भारत में वापसी, Coolpad Cool 6 हुआ लॉन्च

कूलपैड ने एक करीब एक साल बाद भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Coolpad Cool 6 के साथ एंट्री की है। कूलपैड ने पिछले साल अक्तूबर में भारत में Coolpad Cool 5 को लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि Coolpad Cool 6 को गेमर्स और बजट में शानदार फीचर्स वाले फोन की चाहत रखने वालों के लिए पेश किया गया है। Coolpad Cool 6 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
Coolpad Cool 6 की कीमत-
Coolpad Cool 6 की कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन ब्लू और सिल्वर कलर वेरियंट में अमजेन इंडिया पर मिलेगा।
Coolpad Cool 6 की स्पेसिफिकेशन-
कूलपैड कूल 6 में डुअल नैनो सिम मिलेगा और इसमें एंड्रॉयड 10 दिया गया है। फोन में नॉच या पंचहोल डिस्प्ले नहीं है। Coolpad Cool 6 के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।
Coolpad Cool 6 का कैमरा-
कैमरे की बात करें तो इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस फोन में 21 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।
Coolpad Cool 6 की बैटरी-
Coolpad Cool 6 में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी सपोर्ट और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ एआई स्मार्ट पावर मैनेजमेंट का सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।