Coolpad ने की वापसी, लॉन्च किया यह सस्ता स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Jun 2022 03:51 PM IST
सार

Coolpad Cool 20s 5G में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए कूलपैड ने अपने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

विज्ञापन
Coolpad Cool 20s 5G launched With 50 Megapixel Dual Rear Camera Setup Price and Specifications
Coolpad Cool 20s 5G - फोटो : Coolpad

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Coolpad ने लंबे समय बाद वापसी की है। Coolpad ने घरेलू बाजार में अपने नए 5जी फोन Coolpad Cool 20s 5G को लॉन्च किया है। Coolpad Cool 20s 5G एक किफायती 5जी फोन है जिसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले भी है।

    Coolpad Cool 20s 5G की कीमत

    Coolpad Cool 20s 5G के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। फोन की शुरुआती कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 11,500 रुपये है। इसकी पहली सेल 17 जून को होगी। फोन को 8 जीबी तक रैम और Azure ब्लू, Firefly ब्लैक मून और Shadow व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Coolpad Cool 20s 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित CoolOS 20 दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो Coolpad Cool 20s 5G में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए कूलपैड ने अपने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

    Coolpad Cool 20s 5G में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसका वजन 180 ग्राम है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें