Compaq ने मिमी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया पहला टीवी, एंड्रॉयड 9.0 का भी मिला अपडेट
मिमी साउंड पर्सनलाइजेशन मिमी एप के जरिये स्मार्ट टीवी में एक विशेष बायो एल्गोरिदम पर आधारित है जो ध्वनि के लिए इंसान की प्रतिक्रिया को खास बनाते हैं।

विस्तार
कॉम्पैक टेलीविजन ने अपने प्रमुख मॉडल हेक्स 65 के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट की घोषणा की है, जो अब एंड्रॉयड 9.0 के साथ आएगा। भारत में पहली बार, स्मार्ट टीवी को मिमी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। यह एक ऐसी अवार्ड-विनिंग टेक्नोलॉजी है जो व्यक्ति के खास हीयरिंग प्रोफाइल के अनुरूप साउंड को अपनाती है। इसमें साउंड की तीव्रता और विभिन्न कम्पोनेंट की डिलिवरी प्रणाली पर भी ध्यान दिया गया है और संपूर्ण टीवी अनुभव में सुधार लाती है, भले ही आप कितने समय तक टीवी देखते हों।
मिमी साउंड पर्सनलाइजेशन मिमी एप के जरिए स्मार्ट टीवी में एक विशेष बायो एल्गोरिदम पर आधारित है जो ध्वनि के लिए इंसान की प्रतिक्रिया को खास बनाते हैं। यह टेक्नोलॉजी एडवांस्ड ऑडियोलॉजी रिसर्च पर आधारित उपयोगकर्ता के हीयरिंग प्रोफाइल का आकलन करती है और उसके अनुसार साउंड का चयन करती है और फिर अनुकूल लिस्निंग अनुभव प्रदान करती है ।
इस उत्पाद के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के चेयरमैन संदीप कुमार ने कहा, 'कॉम्पैक टीवी भारतीय उपभोक्ताओं को बेहद उन्नत और नई प्रौद्योगिकी का अनुभव प्रदान करते हैं। हम आसान और खास होम एंटरटेनमेंट अनुभव मुहैया कराना चाहते हैं और एंड्रॉयड 9.0 से जुड़े हेक्स 65 क्यूएलईडी टीवी के जरिये हरेक परिवार की जरूरत पूरी करना चाहते हैं।'
कॉम्पैक हेक्स 65 टेलीविजन की खासियतें
स्लीक डिजाइन-
यह टेलीविजन अपने आकर्षक डिजाइन और लार्ज व्यूइंग एरिया की वजह से टीवी देखने के अनुभव को खास बनाता है। इसमें बेजल लेस स्क्रीन और ऑल-मेटल बॉडी शामिल है।एक्सपीरिएंस स्टैबिलाइजेशन इंजन नया एल्गोरिदम डायनेमिक फ्रेम ट्रांजीशन के इस्तेमाल से सुनिश्चित करेगा खास विजुअल और क्रिस्प फास्ट एक्शन सिक्वेंस, बिना किसी ब्लर या लैग के।
वाइड कलर गेमट प्लस-
एलईडी बैकलाइट के साथ यह टीवी आपको आकर्षक डिस्पले परफॉरमेंस से जोड़े रखेगा जिससे आपको हर इमेज चमकदार और आकर्षक रंगों में देखने का खास अनुभव मिलेगा। यह 1.07 अरब कलर्स पेश करने में सक्षम है।
4के यूएचडी डिस्पले-
4के यूएचडी डिस्पले हरेक डिटेल को जीवंत बनाता है और आपके व्यूइंग अनुभव को बेहद खास बनाता है। एचडीआर 10 टेक्नोलॉजी लाइट और डार्क शेड्स के साथ चमकदार इमेज और वास्तविक रंग पेश करने में सफल साबित हुई है।
गूगल एसिस्टेंट-
गूगल एसिस्टेंट का इस्तेमाल कर अपनी आवाज के साथ समय पर अपडेट के जरिये आप अपने दिन की प्लानिंग करने के टिप्स हासिल कर सकते हैं। टीवी रिमोट को गूगल एसिस्टेंट के लिए एक अलग बटन के साथ पेश किया गया है। अपने फोन में स्क्रीन को मिरर करें और अपने पसंदीदा कंटेंट को आसानी से प्ले करें।
बता दें कि कॉम्पैक टेलीविजन को सितंबर 2020 में लॉन्च किया गया था और मौजूदा समय में यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 99,999 रुपये है। इसमें 24वॉट का स्पीकर भी है।
- माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया विंडोज 365, अब किसी भी डिवाइस में कर सकेंगे इस्तेमाल
- TECNO CAMON 17: 48 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ टेक्नो ने भारत में लॉन्च किया फोन
- Vivo Y72 5G: सबसे सस्ते 5जी प्रोसेसर के साथ वीवो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन
- Windows 365 हुआ लॉन्च: अब किसी भी डिवाइस में इस्तेमाल कर सकेंगे विंडोज, मोबाइल भी करेगा कंप्यूटर की तरह काम